बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक इंटरनेशनल स्टार है। कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। प्रियंका की खास बात यह है कि सिर्फ उनकी एक्टिंग ही जबरदस्त नहीं है, बल्कि उनका स्टाइल भी ग्लोबली काफी पसंद किया जाता है। प्रियंका अपने आउटफिट से लेकर फुटवियर, हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप तक हर चीज पर फोकस करती हैं। प्रियंका के डिजाइनर आउटफिट को खरीदना और कैरी करना भले ही आपके लिए संभव ना हो, लेकिन आप उनकी तरह मेकअप करके एक स्टाइलिश लुक बेहद आसानी से पा सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा हर बार एक डिफरेंट स्टाइल में मेकअप करती हैं, जिससे उनका एक अलग ही लुक नजर आता है। अगर प्रियंका चोपड़ा आपकी भी स्टाइल इंस्पिरेशन हैं और आप अक्सर उन्हें देखकर उनकी तरह दिखने की चाहत रखती हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बेहद आसानी से उनके इन मेकअप लुक्स को कॉपी कर सकती हैं-
इस लुक में प्रियंका ने मोनोक्रोमेटिक मेकअप लुक्स को अपनाया है। पिंक आईशैडो के साथ प्रियंका ने लिप्स को भी पिंक कलर लिपस्टिक को अप्लाई किया है। मोनोक्रोमेटिक मेकअप देखने में काफी अच्छा लगता है, बशर्ते आपने सही कलर का चयन किया हो। पिंक एक ऐसा कलर है, जो किसी भी आउटफिट व स्टाइल के साथ अच्छा लगता है और प्रियंका की तरह आप पिंक कलर से मोनोक्रोमेटिक लुक अपनाया है।
इसे भी पढ़ें: Smokey eyes से लेकर winged eyeliners तक ये हैं bollywood के hottest eye make-up trends
अगर आप अपनी डे टू डे लाइफ में ऐसा मेकअप चाहती हैं, जो बेहद लाइट और रिफ्रेशिंग लगे तो ऐसे में आप प्रियंका के इस मेकअप को देखें। इस लुक में प्रियंका ने बेस को लाइट रखा है और आईज को न्यूड लुक दिया है। प्रियंका ने काजल और लाइनर को स्किप दिया है, बस लैशेज पर मस्कारा अप्लाई किया है। वहीं लिपस्टिक को प्रियंका ने रेड लिप्स लुक दिया है।
पिछले कुछ समय से कलर्ड आईलाइनर काफी चलन में है। प्रियंका ने भी इस लुक में कलर्ड आईलाइनर को अपने मेकअप का हिस्सा बनाया है। यह आईलाइनर उनके मेकअप को काफी ब्यूटीफुल बना रहा है। कलर्ड लाइनर के साथ प्रियंका ने अन्य फेस मेकअप को सटल रखा है। यहां तक कि आईशैडो व लिप्स को भी न्यूड कलर दिया है, जो उन पर काफी अच्छा लग रहा है।
प्रियंका चोपड़ा के इस स्टाइल में जिस पर सबसे ज्यादा ध्यान जा रहा है, वह है उनका आईलाइनर स्टाइल। इस लुक में प्रियंका ने फ़्लोटिंग आईलाइनर लुक कैरी किया है। जो उनके लुक को काफी स्पाइस अप कर रहा है। इस आईलाइनर लुक के साथ प्रियंका ने अन्य फेस मेकअप को काफी सटल रखा है।
इसे भी पढ़ें: आई मेकअप को बनाना है खास, ट्राई करें कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड
इस लुक में प्रियंका ने आईज को ग्लिटर लुक दिया है, जो उनके लुक को बेहद खास बना रहा है। मेकअप में प्रियंका ने सिल्वर स्पार्कल ग्लिटर आईशैडो को अप्लाई किया है। इसके साथ उन्होंने आईलाइनर को स्किप किया है। वहीं फेस मेकअप को बैलेंस करने के लिए प्रियंका ने लिप्स पर लाइट पिंक ग्लॉस लगाया है। अगर आप नाइट पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं तो प्रियंका का यह मेकअप स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit;(@priyankachopra)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।