इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मेकअप के दौरान आई मेकअप का एक अहम् रोल होता है। आप सिर्फ आई मेकअप के साथ ही प्ले करके अपने लुक को काफी इंटरस्टिंग बना सकती हैं। अगर आप हर बार मेकअप के जरिए एक डिफरेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आप अपने आईमेकअप के कलर्स और उसे अप्लाई करने के तरीके पर ध्यान दें। वैसे तो आप आई मेकअप करते समय कई कलर्स अपनी आंखों पर लगाती होंगी। लेकिन अगर आप कुछ यूनिक करना चाहती हैं तो आप ब्लू कलर को अपने आई मेकअप का हिस्सा बनाएं।
अगर आप सोचती हैं कि आप ब्लू कलर को सिर्फ आईशैडो के रूप में ही लगा सकती हैं तो आप गलत हैं। ब्लू कलर आईशैडो के अलावा भी अन्य कई तरीकों से आईमेकअप का हिस्सा बना सकता है। बस जरूरत है कि आप इसे क्रिएटिव तरीके से अपने मेकअप में अप्लाई करें। तो चलिए आज हम आपको ब्लू कलर को आईमेकअप में कैसे शामिल करें, इसके बारे में बता रहे हैं-
ब्लैक विद ब्लू लाइनर
इन दिनों कलरफुल लाइनर का चलन काफी बढ़ गया है। आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर कलरफुल लाइनर लगाती हैं। आप भी ब्लू कलर को आईलाइनर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको सिर्फ ब्लू लाइनर लगाने में अजीब लग रहा है तो आप इसे ब्लैक लाइनर के साथ लगाएं। यह लुक किसी पार्टी के लिए एकदम अच्छा लगता है।
इसे जरूर पढ़ें- ये 5 Affordable Mascara आपकी आंखों को दिखाएंगे बड़ा
स्पार्कलिंग लुक
अगर आप कहीं पार्टी में जा रही हैं और ब्लू कलर को बेहद इंटरस्टिंग तरीके से आई मेकअप का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो आप पहले अपनी आईलिड पर ब्लू कलर के आईशैडो लगाएं। इसके बाद आप इनर कार्नर पर गोल्डन स्पार्कलिंग आईशैडो अप्लाई करें। यह स्पार्कलिंग लुक आपकी आंखों को एकदम डिफरेंट दिखाएगा।
ग्लिटर ब्लू काजल
अगर आप अपनी आईज को शिमरी लुक देना चाहती हैं, लेकिन उससे एक लिटिल टच ही देना चाहती हैं तो आप ब्लू कलर को शिमरी काजल के रूप में लगा सकती हैं। इसके लिए आप पहले आंखों को न्यूड कलर से बेस दें। उसके बाद आप ब्लैक लाइनर लगाएं। आखिरी में आप ग्लिटर ब्लू काजल को लोअर लाइन या अपर लाइन पर अप्लाई करें। यह भी ब्लू कलर को आईमेकअप में शामिल करने का एक इंटरस्टिंग तरीका है।
photo credit: instagram
ब्लू विद व्हाइट
ब्लू कलर को अगर आईलिड पर अलग तरह से लगाना है तो आप इसे दूसरे कलर्स के साथ लगाएं। आई मेकअप में ब्लू आईशैडो को व्हाइट कलर के साथ भी लगा सकती हैं। इसके लिए आप आउटर कार्नर पर ब्लू कलर तो इनर कार्नर पर व्हाइट कलर लगाएं। इसके बाद आप ब्लैक लाइनर व काजल लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- इन आईमेकअप हैक्स को जानने के बाद आप भी प्रोफेशनल्स की तरह कर पाएंगी मेकअप
स्मोकी लुक
स्मोकी आईमेकअप करते समय डार्क कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप नाइट पार्टी में जा रही हैं तो आप ब्लू कलर से भी स्मोकी आईज लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए पहले आप बेस में ब्लैक व ब्राउन कलर अप्लाई करें। इसके बाद आप ब्लू कलर लगाएं। अगर आप अपने लुक को और भी ज्यादा इंटरस्टिंग बनाना चाहती हैं तो आप आई लिड पर ग्लिटर कलर लगाएं। इसके बाद आप ब्लैक लाइनर व काजल अप्लाई करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों