बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन हेयरस्टाइल्स को आप भी कर सकती हैं इंडियन वियर के साथ कैरी

अगर आप अपने इंडियन वियर आउटफिट के साथ एक एलीगेंट लुक चाहती हैं तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन हेयरस्टाइल्स को बना सकती हैं।

bollywood actresses and their hairstyles beauty

यूं तो अधिकतर लड़कियां समर्स में वेस्टर्न वियर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाती हैं, लेकिन फिर इंडियन वियर का अपना एक अलग ही चार्म होता है। इसलिए हर लड़की के वार्डरोब में आपको कई तरह के इंडियन वियर आउटफिट देखने को मिल जाएंगे। इंडियन वियर आउटफिट हर उम्र की लड़की पर काफी अच्छा लगता है। हालांकि अपने लुक को और भी ज्यादा एलीगेंट बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपने इंडियन वियर आउटफिट के साथ-साथ अपने हेयरस्टाइल पर भी उतना ही ध्यान दें। जी हां, हेयरस्टाइल आपके लुक में गेम चेंजर की तरह काम करता है।

अगर आप अपने एथनिक वियर के लिए सही हेयरस्टाइल को चुनती हैं तो इससे आपका ग्रेस और लुक बेहद अच्छा लगता है। यूं तो आप कई तरह के हेयरस्टाइल्स बनाकर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। लेकिन जब बात एथनिक वियर की हो तो यह जरूरी है कि आप अपने हेयरस्टाइल को थोड़ा सोच-समझकर चुनें। तो चलिए आज हम आपको आपकी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ ऐसे हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप अपने इंडियन वियर आउटफिट के साथ हेयरस्टाइल्स बना सकती हैं। तो चलिए देखते हैं-

इसे भी पढ़े:करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, ये हैं bollywod के सबसे cool hairstyles

दीपिका पादुकोण

deepika hairstyles inside

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण को आज लाखों की संख्या में लोग पसंद करते हैं। अगर आप दीपिका की तरह किसी खास अवसर पर साड़ी पहन रही हैं तो ऐसे में आप लो बन हेयरस्टाइल बना सकती है। वैसे आप साड़ी के अलावा लहंगे के साथ भी इस हेयरस्टाइल को बना सकती हैं। लो बन लुक ना सिर्फ इंडियन वियर के साथ अच्छा लगता है, बल्कि इस हेयरस्टाइल के कारण आपको समर्स में अपने हेयर्स को मैनेज करने में भी आसानी होती है।

कंगना रनौत

kangana hairstyles inside

बॉलीवुड में अपने पक्ष को बिना झिझक के रखने वाली कंगना रनौत अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अगर आपके भी कंगना की तरह कर्ली हेयर हैं तो आप डिफरेंट स्टाइल इंडियन सूट के साथ हाई बन लुक बना सकती हैं। वैसे तो यह हेयरस्टाइल स्ट्रेट हेयर पर भी अच्छा लगता है, लेकिन अगर आपके हेयर्स कर्ली है तो इससे आपका लुक और भी ज्यादा एन्हॉन्स होगा।

कृति सेनन

kriti hairstyles inside

आमतौर पर ब्रेडिंग को बोरिंग माना जाता है, लेकिन अगर आप इसे अच्छी तरह क्रिएट करती हैं तो इंडियन वियर पर यह काफी अच्छा लगता है। इस लुक में कृति ने ना सिर्फ इंडियन वियर साड़ी को एक ट्विस्ट के साथ पहना है, बल्कि उन्होंने हेयरस्टाइल में भी ब्रेड लुक को चुना है। आप भी इंडियन वियर के साथ मैसी ब्रेड से लेकर फिशटेल या फ्रेंच ब्रेड बेहद आसानी से बना सकती है। यह देखने में काफी अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़े:इन गर्मियों में खुद को दें डिफरेंट और कूल लुक, अपनाएं ये 3 हेयर कट


सोनम कपूर

sonam kapoor hairstyles inside

वैसे यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार अपने हेयर्स से कोई डिफरेंट हेयरस्टाइल ही बनाएं। अगर आप चाहें तो उन्हें यूं ही ओपन भी रख सकती हैं। सोनम कपूर ने भी इस लुक में लहंगे के साथ हेयर्स को ओपन ही रखा है। ओपन हेयर लुक वेस्टर्न वियर से लेकर इंडियन वियर के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जो किसी भी आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। आप ओपन हेयर लुक में वेव्स से लेकर लाइट कर्ल्स लुक भी रख सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@deepikapadukone,team_kangana_ranaut,kritisanon,sonamkapoor)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP