कृति सेनन बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिसने बेहद कम समय में अपनी एक्टिंग के बलबूते पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। हाल ही में कृति की फिल्म पानीपत रिलीज हुई, जिसमें भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। वैसे कृति सिर्फ एक्टिंग के मामले में ही अव्वल नंबर पर नहीं आतीं, बल्कि उनका स्टाइल भी बेहद अच्छा है। कृति इंडियन हो या वेस्टर्न, हर आउटफिट को बेहद स्टाइल से कैरी करती हैं। साथ ही वह अपने मेकअप और हेयरस्टाइल पर भी काफी फोकस करती हैं, जिसके कारण उनका पूरा लुक निखरकर सामने आता है।
इसे भी पढ़ें- Kriti Sanon Beauty Tips: जानें बॉलीवुड डीवा का Day And Night Beauty Routine
अगर आप भी इंडियन वियर पहन रही हैं और चाहती हैं कि आपको एक बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा लुक मिले, तो आप कृति के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। खासतौर से, कृति के कुछ हेयरस्टाइल्स ऐसे हैं, जिसे किसी भी इंडियन वियर के साथ कैरी किया जा सकता है और यकीन मानिए कि हर हेयरस्टाइल में आपको एक डिफरेंट लुक ही मिलेगा। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के कुछ बेहतरीन हेयरस्टाइल्स-
कर्ल्स लुक
अपने इस लुक में कृति ने कर्ल्स लुक रखा है। यह एक सिंपल लुक है, लेकिन देखने में काफी अच्छा लगता है। सॉफ्ट कर्ल्स लुक को आप रोजमर्रा में सूट या साड़ी के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। वैसे अलग-अलग कर्ल्स लुक की मदद से पार्टी के लिए भी स्टाइल क्रिएट किया जा सकता है।
ट्विस्टिंग विद बन
अगर आप किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं और आपने अनारकली सूट, लहंगा या साड़ी पहनी हैं तो कृति का यह हेयरस्टाइल आप कॉपी कर सकती हैं। इस लुक में कृति ने फ्रंट से मिडिल पार्टिंग की और फ्रंट सेक्शन से बालों को लूज ट्विस्टिंग करते हुए पीछे की बन लुक दिया। यह लुक किसी भी इंडियन वियर के साथ पार्टी में काफी अच्छा लगता है।
मैसी ब्रेड
मैसी ब्रेड बनाना बेहद आसान है और इंडियन वियर जैसे साड़ी के साथ आप इसे आसानी से बना सकती हैं। इसमें बालों को मिडिल सेक्शन करते हुए सिंपल ब्रेड बनाना है। उसके बाद बालों को उंगलियों की मदद से खींचकर मैसी लुक दें। आप चाहें तो पहले बालों को हल्का सा कर्ल करके भी मैसी ब्रेड बना सकती हैं। यह भी एक सिपंल लेकिन काफी अच्छा हेयरस्टाइल है।
बन लुक
पार्टी के लिए इंडियन वियर के साथ यह एक परफेक्ट हेयरस्टाइल कहा जा सकता है। कृति ने इस लुक में बालों से लो बन बनाकर उसे फ्लावर की मदद से सजाया है। इस हेयरस्टाइल की मदद से कृति एक विंटेज लुक क्रिएट कर रही हैं। वहीं फ्रंट से थोड़े बालों को कृति ने हल्का सा कर्ल किया। यकीनन यह हेयरस्टाइल किसी भी इंडियन आउटफिट के साथ आसानी से बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- हल्दी फंक्शन में पहनना है कुछ खास, कृति के इस ऑफ़ शॉल्डर अनारकली से लें इंस्पिरेशन
डच ब्रेड
यह एक थोड़ा फंकी लुक है और यंग गर्ल इसे आसानी से ट्राई कर सकती हैं। अगर आप इंडो-वेस्टर्न पहन रही हैं या फिर लॉन्ग कुर्ता विद स्ट्रेट पैंट या फिर पटियाला सूट पहन रही हैं तो एक यूनिक लुक पाने के लिए कृति के इस हेयरस्टाइल को ट्राई करें। इस हेयरस्टाइल में कृति ने फ्रंट से बालों की मिडिल पार्टिंग की। कृति ने बालों से दो ब्रेड बनाई, लेकिन उसे ट्विस्ट देने के लिए डच लुक दिया। जिसके कारण कृति बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही थी। आप भी उनका यह हेयरस्टाइल केजुअल में यूनिक लुक पाने के लिए ट्राई कर सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों