herzindagi
deepika beauty secret coconut oil main

दीपिका पादुकोण के खूबसूरत बाल और स्किन का राज छुपा है इस "1 चीज" में

आज के समय में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेस हैं। अपनी इस खूबसूरती को मेंटेन रखने के लिए दीपिका पादुकोण रोज इस एक चीज का इस्तेमाल करती हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-08-29, 12:21 IST

आज के समय में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेस हैं। उनकी स्किन हमेशा ग्लो करते रहती है और बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। चाहे फिल्म बाजीराव मस्तानी हो या फिर पद्मावत, सारी फिल्मों में दीपिका पादुकोण की खूबसूरती, हर किसी का ध्यान खींच लेती है। इस खूबसूरती का राज क्या है?
दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का राज छुपा है इस चीज में। रात को सोने से पहले दीपिका पादुकोण इस एक चीज को जरूर इस्तेमाल करती हैं। कॉस्मेटिक के ऊपर दीपिका पादुकोण को बिल्कुल भरोसा नहीं है। उनका मानना है कि अगर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग रखना चाहती हैं तो हमेशा नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करें।

Read more: अगर करेंगी इन 3 चीजों का इस्‍तेमाल तो कभी नहीं टूटेंगे आपके बाल

पीती हैं खूब सारा पानी

ऐक्ट्रेस की लाइफ बहुत हेक्टिक होती है। खुद को मेंटेन रखने के लिए सुबह-सुबह जिम में बहुत पसीना बहाना पड़ता है और उसके बाद शूटिंग में जाना पड़ता है। उसके बाद शूटिंग पंद्रह-सोलह घंटे चलती है। इन पंद्रह-सोलह घंटे में खुद को मेंटेन रखने के लिए इन्हें समय नहीं मिलता है। जिसके साथ दिन भर की थकावट का असर चेहरे पर दिखने लगता है। इस थकावट को खुद पर हावी नहीं होने के लिए दीपिका पूरे दिन दस से बारह ग्लास पानी पीती हैं।

deepika beauty secret coconut oil inside

नारियल तेल का इस्तेमाल

खुद को सुंदर रखने के लिए दीपिका पादुकोण नारियल तेल का इस्तेमाल का इस्तेमाल करती हैं। रोज सुबह रात को सोने से पहले दीपिका पादुकोण अच्छे से अपना मेकअप उतारती हैं। फिर चेहरे को धोकर नारियल तेल से चेहरे की मालिश करती हैं। कम से कम पांच मिनट तक चेहरे की मालिश करने के बाद दीपिका पादुकोण बालों में चंपी करती हैं।

deepika beauty secret coconut oil inside

बालों के लिए स्पेशल तेल

बालों का ख्याल रखने के लिए उन्हें विशेष तौर पर समय देना होता है। दीपिका इस बात को समझती हैं। इसलिए वे एक ढक्कन नारियल तेल में नींबू का रस और विटामिन ई मिलाकर मिश्रण बनाती हैं। फिर इसे मिश्रण से बालों की दस मिनट तक मसाज करती हैं। इससे बालों में रुसी नहीं होती है और बाल झड़ते नहीं है। बालों की मसाज करने के बाद दीपिका सो जाती हैं।
रात भर स्किन और बाल, नारियल तेल में मौजूद पोषक-तत्वों को ऑब्जर्व करते हैं जिससे वे हेल्दी बनते हैं।

Read more: दीपिका पादुकोण के जैसे सुंदर बन जाएंगे बाल अगर करेंगी ये 5 हेयर पैक्स यूज़

deepika beauty secret coconut oil inside

टैनिंग से भी बचाता है नारियल तेल

टैनिंग साफ करने के लिए भी दीपिका पादुकोण नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। जब चेहरे पर टैनिंग होती है तो नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे की मालिश करती हैं। इससे कुछ ही दिनों में टैनिंग साफ हो जाती है।
तो आप भी अगर दीपिका पादुकोण की तरह खूबसूरत स्किन और बाल चाहती हैं तो आज से नारियल तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।