दिवाली आए और बॉलीवुड पार्टीज की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। बॉलीवुड की पार्टीज हमेशा से फेमस रही हैं। खासतौर पर इन पार्टीज में एक्ट्रेसेस बेहद अलग-अलग अंदाज में नजर आती हैं। आज हम आपके लिए दिवाली पार्टी से एक्ट्रेसेस के कुछ बेस्ट ब्यूटी लुक्स लेकर आए हैं।
सुहाना खान
View this post on Instagram
यह कहा जा सकता है कि दिवाली पार्टी के लिए सुहाना खान का साड़ी लुक सबसे अलग था। साड़ी के साथ न्यूड मेकअप और लो बन में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उन्होंने इयररिंग्स भी पहने हैं।
नीसा देवगन
काजोल की बेटी नीसा देवगन भी दिवाली पार्टी का हिस्सा थीं। ब्लू ह्यू कलर के लहंगे के का साथ डेंटी चोकर और ग्लोइंग मेकअप दिवाली के लिए बेस्ट ब्यूटी लुक है।
शनाया कपूर
View this post on Instagram
शनाया ने दिवाली पार्टी में ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने इसके साथ ट्रेडिशनल नेकपीस और इयररिंग्स पहने हैं। जुड़े में गजरा लगाया है। बात करें मेकअप की तो ब्राउन कलर की लिपस्टिक में वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
अनन्या पांडे
रेड साड़ी के साथ बोल्ड रेड लिपस्टिक और Kohl-Rimmed Eyes के साथ डैजलिंग डायमंड इयररिंग्स में अनन्या पांडे का ब्यूटी लुक एकदम स्टनिंग लग रहा है।
इसे भी पढ़ें:Style Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय की इन कैजुअल और एथनिक ड्रेसेस से लें इंस्पिरेशन
मलाइका अरोड़ा
हमेशा की तरह अपने लुक्स से सबका दिल जीतने वाले मलाइका अरोड़ा ने दिवाली पार्टी के लिए इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने सिंपल मेकअप रखा है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका ब्यूटी लुक एकदम परफेक्ट है।
इसे भी पढ़ें:मलाइका अरोड़ा की ये 5 शानदार ड्रेस हैं बेहद ग्लैमरस, आप भी लें इंस्पिरेशन
कृति सेनन
कृति सेनन ने दिवाली पार्टी में साड़ी पहनकर शिरकत की। पिंक नेट साड़ी में उनका लुक बेहद क्यूट लग रहा है। उन्होंने साड़ी के साथ हैवी झुमके पहने हैं। खुले बाल किए हैं। साड़ी के साथ उन्होंने सिंपल मेकअप किया हुआ है।
शहनाज गिल
बेस्ट ब्यूटी लुक्स की लिस्ट में शहनाज गिल भी शामिल हैं। दिवाली पार्टी में वह फ्लोरल प्रिंट लहंगे के साथ चंकी मल्टी कलर्ड नेकलेस पहनें नजर आईं। इसके साथ लाइट कलर की लिपस्टिक उन पर खूब जंच रही है। उनका यह दिवाली पार्टी लुक एकमद बेस्ट है।
भूमि पेडनेकर
हमेशा की तरह दिवाली पार्टी के मौके पर भी भूमि बेहद सुंदर लग रही थी। लहंगे के साथ उन्होंने अपने मेकअप को भी ग्लोइंग रखा है। ग्लॉसी न्यूड लिप्स से उनका ब्यूटी लुक गॉर्जियस लग रहा है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने दिवाली पार्टी में ग्लिटजी पिंक कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने खुले बाल रखे हैं। पिंक चिक्स और लाइट लिपस्टिक लगाई है।
ये थे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बेस्ट ब्यूटी लुक्स। आपको इनमें से किस डीवा का लुक पसंद आया हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Pallav Paliwal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों