बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा को खूबसूरती की मिसाल माना जाता है। बेहतरीन गोल्डन कांजीवरम साड़ी से लेकर उनके बोलने का अंदाज हर किसी को मोह लेता है। 65 वर्ष की उम्र में भी रेखा बेहद यंग और खूबसूरत नजर आती हैं। आज के समय में जहां महिलाएं चालीस पार करते ही बूढ़ी नजर आने लगती हैं, वहीं रेखा साठ पार करने के बाद भी उतनी ही ब्यूटीफुल हैं। वह उन महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं, जो यह मानती हैं कि बढ़ती उम्र में आपका चार्म कम हो जाता है। वैसे तो रेखा अपनी हेल्थ से लेकर स्किन केयर रूटीन का काफी ख्याल रखती हैं और इसलिए उनकी खूबसूरती काफी हद तक नेचुरल है। लेकिन उनकी खूबसूरती को बढ़ाने में मेकअप का भी एक अहम् रोल है। तो चलिए रेखा की सिग्नेचर ब्यूटी स्टाइल का सीक्रेट आज हम आपसे शेयर कर रहे हैं-
इसे भी पढ़ें:60 की उम्र के बाद भी हॉट और स्टाइलिश दिखाएंगी ये टिप्स, 1 बार जरूर पढ़ें
लैशेज पर करें फोकस
आपको कभी गौर किया हो तो बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की आंखें हमेशा ही बेहद खूबसूरत नजर आती हैं, हालांकि उनकी आईशैडो कलर काफी लाइट होता है। उनकी आंखों को ब्यूटीफुल दिखाती हैं उनकी पलकें। रेखा अपने मेकअप लुक में नकली आईलैशेज को जरूर जगह देती हैं। यह नकली लैशेज उनके मेकअप लुक को और भी अधिक ग्लैमरस व पार्टी रेडी बनाता है। इसलिए अगर आप भी रेखा की तरह ब्यूटीफुल नजर आना चाहती हैं तो आप मस्कारे की मदद से अपनी लैशेज को खूबसूरत बनाएं या फिर नकली आईलैशेज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
देसी ब्यूटीफुल लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपने मेकअप के साथ-साथ हेयरडू पर भी काफी फोकस करती हैं। ज्यादातर टाइम या तो वह ओपन हेयर रखती हैं या फिर बन बनाती हैं। उनके सिंपल से जूड़े को निखारता है सफेद फूलों का गजरा। इस गजरे की मदद से उनके लुक में चार-चांद लग जाते हैं।
रेड लिपस्टिक
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा हमेशा ही अपने आई मेकअप को लाइट रखती हैं, जबकि वह लिप्स पर बोल्ड कलर्स का इस्तेमाल करती हैं। इसमें भी रेखा ज्यादातर रेड कलर और उसी फैमिली के शेड्स जैसे डीप रेड, वाइन रेड आदि को कैरी किए हुए नजर आती हैं। उनके मेकअप लुक में हमेशा ही रेड कलर की लिपस्टिक को जगह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें:बढ़ती उम्र में भी खूबसूरती चाहती हैं तो अपनाएं एवरग्रीन रेखा के ये 4 ब्यूटी सीक्रेट्स
व्हाइट आईलाइनर
रेखा भले ही आईमेकअप काफी लाइट करती हों, लेकिन फिर भी उनकी आंखें खूबसूरत नजर आती हैं और इसका एक मुख्य कारण होता है व्हाइट आईलाइनर। अपने मेकअप लुक में रेखा अक्सर लोअर लैशलाइन पर व्हाइट आईलाइनर को जगह देती हैं। व्हाइट आईलाइनर के कारण उनकी आंखें बड़ी व बेहद ब्यूटीफुल नजर आती हैं।
स्किन का भी ख्याल
बढ़ती उम्र में स्किन की समस्याएं जैसे रिंकल्स, फाइन लाइन्स या पिंपल्स आदि का सामना हर किसी को करना पड़ता है और उसे अपनाने के अलावा आपके पास कोई रास्ता नहीं होता। लेकिन अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की तरह अपनी स्किन का अतिरिक्त ध्यान रखती हैं तो इन प्रभावों को काफी कम कर सकती हैं। अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए आप भी एक्ट्रेस रेखा की तरह ही कुछ स्किन केयर रूटीन अपना सकती हैं। जैसे दिन में कम से कम दस गिलास पानी पीना, चेहरे को हमेशा ही मॉइश्चराइज रखना। इसके अलावा रेखा नियमित तौर पर सीटीएम यानी क्लीजिंग टोनिंग व मॉइश्चराइजिंग रूटीन अपनाती हैं, जिसके कारण वह सिर्फ मेकअप में ही नहीं, बल्कि नेचुरली भी बेहद ब्यूटीफुल नजर आती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों