रेखा बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी हैं। इतने सालों में रेखा ने न केवल फैंस के दिलों पर अपने असाधारण एक्टिंग की छाप छोड़ी है, बल्कि उनकी नेचुरल ब्यूटी अभी भी हमें आकर्षित करती है। आज भी जब वह अपने सिग्नेचर साड़ी लुक में दिखाई देती है, तो जवां एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती है। उनका ब्यूटी, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व बेमिसाल है।
रेखा की त्वचा इस उम्र में भी ग्लोइंग दिखती है और उनके बाल घने और लंबे हैं। हालांकि रेखा नेचुरल रूप से सुंदर है, इसलिए एक्ट्रेस खुद को सुंदर बनाए रखने के लिए स्ट्रीक्ट ब्यूटी रुटीन को फॉलो करती है। अगर आप भी उनकी तरह खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन की चाह रखती हैं तो उनका ये ब्यूटी सीक्रेट फॉलो करें। आइए रेखा के ऐसे ही 4 ब्यूटी सीक्रेट के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी की ग्लोइंग स्किन और शाइनी बालों का ब्यूटी सीक्रेट हुआ आउट
त्वचा के लिए बेसन
बेसन त्वचा के लिए एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है। किचन का यह घटक है, आपकी त्वचा की लगभग सभी समस्याओं से लड़ने में आपकी हेल्प करता है। रेखा अपनी त्वचा के लिए बेसन पर भरोसा करती है। वह बेसन से नहाती भी है।
त्वचा के लिए बेसन के फायदे
- टैनिंग को दूर करने में मदद करता है।
- त्वचा को साफ करता है।
- तुरंत गोरापन देता है
- चेहरे के बालों को हटाने में हेल्प करता है।
- चेहरे के ऑयल को कंट्रोल में रखता है।
- डेड सेल्स को हटाता है।
बेसन का इस्तेमाल करने के अलावा, रेखा एक स्ट्रीक्ट ब्यूटी रुटीन को फॉलो करती है जिसमें उनकी त्वचा को साफ करना, टोन करना और मॉइस्चराइजिंग करना शामिल है। यह रुटीन उन्हें चेहरे से सारी गंदगी हटाने में हेल्प करती है और उनकी त्वचा को अंदर से हेल्दी रखती है।
बालों के लिए घर का बना पैक
हम सभी को रेखा के लंबे और घने बालों से ईर्ष्या होती है। क्या आप जानती हैं कि इसका सीक्रेट क्या है? तो आपको बता दें कि उनके बालों का सीक्रेट एक होममेड पैक है जिसे वह अपने बालों में लगाती हैं। यह हेयरपैक दही, शहद और अंडे के सफेद भाग का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। ये तीनों तत्व बालों के लिए बहुत अच्छे हैं और बालों को हेल्दी और स्मूद बनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के टॉप 10 ब्यूटी और मेकअप सीक्रेट्स जानिए
ग्लोइंग स्किन के लिए पानी
हैरान है कि रेखा की ग्लोइंग स्किन का राज क्या है? तो आपको बता दे कि रेखा बहुत सारा पानी पीती हैं। वह दिन में लगभग 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीती है। यह उसकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में हेल्प करता है जिससे रेखा की स्किन ग्लोइंग बनती है।
हेल्दी बॉडी के लिए योग
रेखा का मानना है कि व्यक्ति को हेल्दी रहने की जरूरत है। इसलिए वह अपनी बॉडी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना योगा करती हैं। इसके अलावा उनके फिटनेस रुटीन में रेगुलर मेडिटेशन भी शामिल है।
सुंदर दिखने के लिए, आपके लिए अच्छा खाना भी बेहद जरूरी होता है और रेखा इस बात का पूरा ध्यान रखती है कि उनके डाइट रुटीन में हेल्दी फूड शामिल हो। रेखा जंक फूड से परहेज करती है और कम तेल और मसाले में बना घर का खाना खाती है। उनके खाने में आमतौर पर दही, रोटियां और हरी सब्जियां शमिल होती हैं।
अब जब आपके पास रेखा का ब्यूटी सीक्रेट मौजूद हैं, तो उसे अपने रुटीन का हिस्सा बनाएं और उनकी तरह जवां और खूबसूरत त्वचा पाएं।
स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों