घर में लगा सकते हैं इन पक्षियों की तस्वीर, खुल जाएगी किस्मत

अगर आप अपने घर को सजाते हुए पक्षियों की तस्वीर का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आप कुछ पक्षियों की तस्वीरों को सजा सकती हैं। इससे घर में पॉजिटिविटी भी आती है। 

vastu tips for placing bird picture in the house by expert

जब भी हम अपने घर को सजाते हैं तो तरह-तरह की डेकोरेटिव आइटम्स को घर में जगह देते हैं। इनमें पेंटिंग्स या तस्वीरों को घर में रखना बेहद आम है। अक्सर लोग अपने घर में तस्वीर लगाते समय प्रकृति को अपने आसपास रखना चाहते हैं, इसलिए वे तरह-तरह के पक्षियों की तस्वीरों को अपने घर में जगह देते हैं। इससे उनके मन को काफी अच्छा लगता है।

लेकिन जब आप घर में पक्षियों की तस्वीर लगा रहे हैं तो आपको वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसे कई पक्षी हैं, जिनकी तस्वीर घर में लगाना काफी अच्छा माना जाता है और इससे घर में पॉजिटिविटी भी आती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको घर में किन पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए-

लगाएं गौरेया की तस्वीर

अगर आप अपने घर में किसी पक्षी की तस्वीर लगाना चाहती हैं तो ऐसे में गौरेया की तस्वीर लगाना यकीनन एक अच्छा विचार है। अगर आप इस तस्वीर से अपने घर में पॉजिटिविटी लाना चाहते हैं तो इसे पूर्व दिशा की दीवार पर लगाया जा सकता है।

लगाएं मोर की तस्वीर

Are birds painting good for home

घर में मोर की तस्वीर लगाने से मन काफी प्रसन्न रहता है। अक्सर लोग घर में मोर पंख या फिर मोर की तस्वीर को अपने घर में जगह देते हैं। अगर आप भी मोर की तस्वीर को घर में लगा रहे हैं तो इसे उत्तर और दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाएं।

लगाएं नीलकंठ की तस्वीर

नीलकंठ की तस्वीर लगाने से घर बहुत अधिक खूबसूरत लगता है। अगर आप भी इसे अपने घर की दीवारों पर जगह देना चाहती हैं तो उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में इसे लगाना काफी अच्छा रहता है। इससे घर में एक सकारात्मक माहौल बना रहता है।

लगाएं तोते की तस्वीर

Are birds good for Vastu

तोते को घर में पालना बहुत लोग पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप तोते को नहीं पाल रहे हैं तो ऐसे में उनकी तस्वीर लगाई जा सकती है। अगर आप तोते की तस्वीर घर पर लगा रहे हैं तो उसे उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं। इस दिशा में तोते की तस्वीर लगाना काफी अच्छा माना जाता है।

इन तस्वीरों से बचें

birds pictures and vastu tips

जब आप अपने घर में पक्षी की तस्वीर लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप जंगली पक्षियों की तस्वीर का इस्तेमाल करने से बचें। घर में हमेशा ऐसे पक्षियों की तस्वीरें लगानी चाहिए, जिन्हें हम अक्सर अपने आसपास देखते हैं। आपको अपने घर में गिद्ध, उल्लू, कौआ व चमगादड़ आदि की तस्वीर बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:Farm House Vastu Tips: फार्महाउस से जुड़े ये वास्तु टिप्स आप भी करें फॉलो


लगाएं कबूतर की तस्वीर

अगर आप चाहें तो अपने घर में कबूतर की तस्वीर को भी जगह दे सकते हैं। हालांकि, जब आप कबूतर की तस्वीर घर में लगा रही हैं तो उन्हें पश्चिम दिशा में लगाने की कोशिश करें। अगर संभव हो तो आप अपने घर में व्हाइट कबूतर की तस्वीर लगाएं। वास्तु में इन्हें लव बर्ड्स के रूप में देखा जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP