Farm House Vastu Tips: फार्महाउस से जुड़े ये वास्तु टिप्स आप भी करें फॉलो

Farm House Vastu Tips: अगर आप अपने फार्महाउस को तैयार करवा रही हैं तो ऐसे में आपको वास्तु के कुछ छोटे-छोटे नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जानिए इस लेख में। 

How should we do vastu of farm house

आजकल अधिकतर लोग वीकेंड में रिलैक्सिंग फील करने के लिए फार्महाउस में समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे कई लोग हैं, जो अपने शहर से थोड़ा दूर फार्महाउस तैयार करवाते हैं, ताकि वे वहां पर अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिता सकें।

कहीं पर भी अच्छा वक्त बिताने के लिए जरूरी होता है कि आप वहां पर अच्छा फील करें। इसलिए, उस जगह की पॉजिटिविटी का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी होता है।

अक्सर हम इस ओर ध्यान ना दें, लेकिन जब फार्महाउस बनवाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता है तो इससे वहां की नेगेटिविटी आपको परेशान कर सकती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको फार्महाउस बनवाते समय ध्यान रखना चाहिए-

मुख्य द्वार की दिशा

जब आप फार्महाउस बनवा रहे हैं तो आपको उसके मुख्य द्वार की दिशा पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। हमेशा कोशिश करें कि आपके फार्महाउस के मुख्य द्वार की दिशा दक्षिण-पश्चिम नहीं होनी चाहिए। अगर इस दिशा में मुख्य द्वार बनता है तो फार्महाउस में आने व ठहरने वाले लोगों को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।

vastu and importance for farm house

इसे जरूर पढ़ें- Vastu Tips For Bath Room: इन 8 टिप्स से बाथरूम का वास्तु दोष होगा दूर और घर में आएंगी खुशियां

बेडरूम की दिशा

फार्महाउस में हम बेडरूम जरूर बनवाते हैं ताकि वहां पर आसानी से रिलैक्स कर सकें। हमेशा कोशिश करें कि आप फार्महाउस के दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही अपना बेडरूम बनाएं। लेकिन इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में कोई खिड़की ना बनवाएं। आप कमरे के उत्तर-पश्चिम या फिर दक्षिण-पूर्व में खिड़की बनवा सकते हैं।

यूं लगाएं प्लांट

फार्महाउस तैयार करवाते समय हम वहां पर तरह-तरह के हाउस प्लांट लगवाते हैं। ग्रीनरी आपके मन को अच्छा फील करवाती है। इसमें कोई समस्या नहीं है। लेकिन जब आप यहां पर पौधे लगा रहे हैं तो कुछ प्लांट ऐसे होने चाहिए, जिनके अपने औषधीय गुण हों। मसलन, आप यहां पर अर्जुन का पौधा या फिर हरश्रृंगार का पौधा लगाया जा सकता है।

farm house and its vastu

अगर पालें जानवर

कुछ लोग अपने फार्म हाउस में जानवर भी पालते हैं। अगर आप भी गाय या घोड़ा आदि को फार्महाउस में पालना चाहते हैं तो उन्हें हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से पशुओं का स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहता है।

vastu tips for farm house

ना करें यह गलती

फार्महाउस एक ऐसी जगह होती है, जहां पर हम रिलैक्स करने के लिए जाते हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी ऑफिस की फाइलें भी फार्महाउस के बेडरूम में रखते हैं। हालांकि आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। फार्महाउस के बेडरूम में आपको ऑफिस फाइलें नहीं रखनी चाहिए। अगर आप चाहें तो फार्महाउस में अलग से छोटा सा ऑफिस तैयार करवा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर से मिटाएं ये 10 वास्तु दोष

बनाएं छोटी सी कुटिया

फार्महाउस बनवाते समय आपको अलग से छोटी सी कुटिया जरूर बनवानी चाहिए। आप इन्हें उत्तर पश्चिम या दक्षिण पूर्व दिशा में बनवा सकते हैं। कोशिश करें कि आप यहां पर कुछ वक्त जरूर बैठें या फिर शाम की चाय यहां पर पीएं। ऐसा करने से आपके मन को सुकून मिलता है और इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP