herzindagi
peacock idol vastu tips for home

विदेश में है घर तो किस दिशा में रख सकते हैं मोर की मूर्ति, जानें वास्तु के नियम

घर की सभी चीजों का निर्धारण वास्तु के नियमों के अनुसार होने से खुशहाली बनी रहती है। अगर आप विदेश में रहते हैं तब भी वास्तु का पालन जरूरी होता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। 
Editorial
Updated:- 2023-08-04, 04:00 IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए हम अपने घर या वर्कप्लेस पर कई तरह के उपाय आजमाते हैं। कई बार हम घर में कुछ ऐसी वस्तुएं रखते हैं जो घर के लिए सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।

ऐसी ही वस्तुओं में से एक है मोर की मूर्ति। कई बार हम घर के वास्तु के लिए मोर की मूर्ति रखते हैं, लेकिन इसकी सही दिशा का ज्ञान न होने की वजह से ये मूर्ति आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है।

यदि आप विदेश में रहते हुए घर में मोर की मूर्ति रखते हैं तो आपको इसे सही स्थान पर ही रखना चाहिए जिससे हमेशा खुशहाली बनी रहे। यदि हम वास्तु की मानें तो घर या कार्यालय की दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर की मूर्ति लगाना आपके लिए शुभ हो सकता है। विदेश में रहते हुए भी आप ये मूर्ति इसी स्थान पर लगा सकते हैं। आइए Life Coach और Astrologer, Dr. Sheetal Shaparia से जानें इसके बारे में विस्तार से। 

मोर की मूर्ति के लिए सही दिशा 

vastu direction for peacock idol

यदि आप विदेश में रह रहे हैं तो आप मोर की मूर्ति को उसी दिशा में रख सकते है जहां आमतौर पर इसे रखना ठीक हो। अगर आपका घर या कार्यालय स्थानीय दक्षिण की ओर है तो आप मोर की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखें। किसी भी मूर्ति को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना होता है और मोर की मूर्ति को आपको उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके रखना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर पर ‘मोर पंख’ रखने से होंगे 5 बड़े लाभ

विदेश में इन स्थानों पर रख सकते हैं मोर की मूर्ति 

यदि मोर की मूर्ति धार्मिक पूजा के लिए नहीं बल्कि सजावटी सामान की तरह है, तो आप इसे घर के लिविंग रूम में रख सकते हैं। आपको इसे हमेशा ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी तरह की अव्यवस्था न हो और न ही इसकी वजह से कोई रास्ते में कोई बाधा हो।

मूर्ति को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां यह आसानी से दिखाई दे और अच्छी रोशनी वाली हो। अच्छी रोशनी इस मूर्ति की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करती है। इस मूर्ति को घर के बेडरूम या बाथरूम में रखने से बचना चाहिए।

वास्तु की मानें तो मुख्य रूप से बेडरूम की फर्श पर इसे रखने से बचें। यदि आप धार्मिक या सांस्कृतिक कारणों से मोर की मूर्ति रख रहे हैं, तो आप इसे पूजा वाले स्थान पर भी रख सकते हैं। 

मोर की मूर्ति कैसी होनी चाहिए 

peacock idol vastu direction

अपने घर या कार्यालय में मोर की मूर्ति रखते समय ध्यान रखें कि यह मूर्ति पीतल, कांस्य या संगमरमर से बनी हो सकती है। मूर्ति हमेशा साफ़-सुथरी और चमकीली होनी चाहिए। मूर्ति की स्थापना करने समय हमेशा इसे किसी ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए जिससे इसकी ऊर्जा में बढ़ोत्तरी हो सके।

मूर्ति को किसी भी अंधेरे या अव्यवस्थित स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मोर की मूर्तियां सौभाग्य, समृद्धि और सुरक्षा लाती हैं और ये बुरी आत्माओं को दूर रखने में भी मदद करती है। यदि आप अपने घर या कार्यालय की ऊर्जा को बेहतर बनाने का कोई तरीका ढूंढ़ रहे हैं तो मोर की मूर्ति एक अच्छा विकल्प है।

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, आएगी सुख समृद्धि

विदेश में है घर तो ऐसे रखें मोर की मूर्ति 

vastu rules for placing peacock idol

  • अगर आप दक्षिण दिशा में मोर की मूर्ति रख रहे हैं तो दक्षिण-पूर्व दिशा में दर्पण भी रख सकते हैं। इससे मूर्ति की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • यदि आप मूर्ति को दक्षिण-पूर्व दिशा में रख रहे हैं, तो आप पास में पानी का कोई स्रोत रख सकते हैं। इससे मूर्ति और आसपास के क्षेत्र की ऊर्जा को शुद्ध करने में मदद मिलती है। 
  • अगर आप मूर्ति को उत्तर-पूर्व दिशा में रख रही हैं तो इसके पास में क्रिस्टल भी रख सकते हैं। यह आपको नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में मदद करती है। 
  • मोर की मूर्ति रखने का सबसे अच्छा तरीका वही है जो आपको सही लगे। इसके लिए ऐसा स्थान चुनें जो आपको सकारात्मक और शुभ लगे।

वास्तु शास्त्र में, मूर्तियों सहित वस्तुओं की स्थिति और दिशा को रहने की जगह में ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करने वाला माना जाता है। यद्यपि वास्तु सिद्धांतों का पालन करना हर किसी के लिए आवश्यक नहीं है, लेकिन ये युक्तियां आपके घर की समृद्धि का कारण बन सकती हैं। अगर आप विदेश में रहते हुए अपने घर में मोर की मूर्ति रखते हैं, तो आप यहां बताए निर्देशों का पालन कर सकते हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।