is it right to make stairs inside the house

क्या घर के अंदर सीढ़ियां बनाना सही है?

वास्तु शास्त्र में जिस तरह घर बनाने के लिए सही दिशा और स्थान की आवश्यकता होती है। ठीक वैसे ही घर में सीढ़ियां कहां बनाना शुभ मना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-06, 10:48 IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के निर्माण में हर छोटी से छोटी बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। सीढ़ियां भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके निर्माण में वास्तु नियमों का पालन करना और भी अधिक आवश्यक हो जाता है। सीढ़ियों के निर्माण में वास्तु के सिद्धांतों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। अगर सीढ़ियां वास्तु के नियमों के अनुसार नहीं बनाई गई हैं, तो इससे घर में कई तरह के वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं। ये दोष घर के रहने वालों के स्वास्थ्य, धन, और रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि क्या घर के अंदर सीढ़ियां बनाना शुभ है या अशुभ?

घर के अंदर सीढ़ियां बनाना शुभ या अशुभ?

stairs

वास्तु के अनुसार घर के अंदर सीढ़ियां बनाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर घर के अंदर सीढ़ियां बनाने से व्यक्ति को अशुभता झेलनी पड़ती है और घर परिवार में सुख-समृद्धि की भी कमी आने लग जाती है। साथ ही इसका असर घर के वास्तु पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सीढ़ियां बनाने के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना महत्वपूर्ण होता है। सीढ़ियां का स्थान और दिशा घर के वास्तु और ऊर्जा के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर सीढ़ियों को सही तरीके से न डिजाइन किया जाए तो यह नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  छत पर किस रंग का पत्थर लगवाना चाहिए?

सीढ़ियां बनाने के लिए वास्तु के नियम

उत्तर और पूर्व दिशा में सीढ़ियों का निर्माण सबसे शुभ माना जाता है। ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर में सुख-समृद्धि लाती हैं।
दक्षिण और पश्चिम दिशा में सीढ़ियों का निर्माण न करना बेहतर होता है, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है और परिवार में वित्तीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
घर के मुख्य द्वार के सामने सीढ़ियां नहीं बनानी चाहिए, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकता है और घर में समृद्धि में कमी आ सकती है।

stairs as per vastu

इसे जरूर पढ़ें -  क्या घर में तलवार रख सकते हैं? जानें वास्तु के नियम

सीढ़ियों का आकार सही होना चाहिए। अत्यधिक चौड़ी या संकीर्ण सीढ़ियां न बनाएं।
सीढ़ियों के बीच में अगर कोई खाली स्थान छोड़ा जाता है तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करवा सकता है।
सीढ़ियों के नीचे कोई सामान नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसा किया जाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है और घर में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;