Vastu Tips: घर में पॉजिटिव औरा बनाए रखने के लिए आजमाएं वास्तु के उपाय

घर की सुख समृद्धि के लिए बहुत जरूरी है कि आस-पास के वातावरण को पॉजिटिव रखा जा सके। आइए जानें वास्तु के कुछ नियमों के बारे में जिससे घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। 

how to make aura positive at home vastu tips

घर की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे इसके लिए हम सभी कई उपाय करते हैं। घर की सफाई से लेकर दीवारों के रंग और कमरे की दिशा तक को सही रखने से हमेशा खुशहाली बनी रहती है। वहीं यदि हम वास्तु की मानें तो घर में समृद्धि तभी बनी रहती है जब हम वास्तु के नियमों का पालन करते हुए ही चीजों का निर्धारण करने से लेकर उनकी सही जगह निर्धारित करते हैं।

ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार जब कोई भी चीज होती है तो वो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। ऐसा माना जाता है कि एक शांतिपूर्ण अस्तित्व के लिए अपने पर्यावरण को सकारात्मक, सुखद और समृद्ध रखना जरूरी है।

यदि आपका घर आप ताजगी और सुगंध से घिरा ही और उन भारी बाधाओं को दूर करें जो आपको उन्नति से रोकती हैं तो आप हमेशा खुशहाल रह सकते हैं। आइए Husain Minawala, Vastu Consultant, and Sacred Geometry Expert से जानें कि किन वास्तु उपायों से आप अपने घर में पॉजिटिव औरा बनाए रख सकती हैं और समृद्धि को आकर्षित कर सकते हैं।

सूरज की रोशनी है जरूरी

sunlight is important to make positive energy at home

अगर आप अपने आस-पास के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखना चाहती हैं तो आपके लिए नियमित रूप से सूरज की रोशनी लेनी जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि सूरज की रोशनी में हर एक वो तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर और मस्तिष्क में ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।

इसलिए घर में पॉजिटिव औरा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप दिन के कम से कम 3 घंटे सूरज की रोशनी का घर में प्रवेश होने दें। इसके लिए आप सुबह उठते ही सबसे पहले खिड़कियां खोल दें और यदि संभव हो तो मुख्य द्वार भी कुछ देर के लिए खुला रहने दें।

इसे जरूर पढ़ें: घर में वास्तु के अनुसार लगाएं जेड प्लांट, नहीं होगी धन की कमी

घर की सफाई का रखें ध्यान

how to make home aura positive

पॉजिटिव औरा बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप घर को हमेशा साफ़-सुथरा रखें। घर के किसी भी कोने में कचरा इकठ्ठा न होने दें। मुख्य रूप से सफाई के समय आपको उन स्थानों को साफ़ रखना चाहिए जहां सभी की नजर नहीं पड़ती है।

जैसे आपको बिस्तर के नीचे के हिस्से को अलमारी के किनारों को और सभी ऐसे कोनों को साफ़ रखने की जरूरत है जहां जाले या गंदगी की संभावना सबसे ज्यादा हो।

अरोमा ऑयल का करें इस्तेमाल

burn aroma oil at home

सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप घर में अरोमा ऑयल जलाएं। इसकी खुशबू से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मन को शांति भी मिटी है। वातावरण को पॉजिटिव बनाए रखने के लिए दिनभर में कम से कम 3 बार रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करें या शाम के समय कपूर (कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है) जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलने दें। इस उपाय से आपके घर में हमेशा ऊर्जा बनी रहेगी और लोगों का मन शांत रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें: Copper Swastik Benefits: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं तांबे का स्वास्तिक, खुल जाएगी किस्मत

घर के मुख्य केंद्र में कोई हैवी सामान न रखें

घर में पॉजिटिव और बनाए रखने के लिए आपको ध्यान देने की जरूरत है कि अपने घर के केंद्र में कोई भी भारी सामान न रखें। कोई भी भारी वस्तु आपके घर में ऊर्जा को रोकती है और उस स्थान पर नकारात्मकता इकट्ठी होने लगती है। इसके साथ ही आपको मुख्य द्वार पर भी कोई ऐसा ऑब्जेक्ट न रखने की सलाह दी जाती है जिससे घर के भीतर ऊर्जा का प्रवेश हो सके।

how to make home positive

मुख्य द्वार पर विंड चाइम लगाएं

पॉजिटिव औरा बनाए रखने के लिए आप यदि मुख्य द्वार पर एक विंड चाइम लगाते हैं तो ये आपके घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार यदि विंड चाइम की आवाज आपके कानों में रोज पड़ती है तो ये मस्तिष्क के द्वार खोलने में मदद करती है। इसकी आवाज से घर के भीतर किसी भी नकारात्मक शग्क्ति का प्रवेश नहीं हो पाता है।

यदि आप यहां बताए वास्तु के कुछ उपायों को आजमाएंगी तो आपके घर में हमेशा पॉजिटिव वातावरण बना रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com, unsplash.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP