घर की छत का नाता ज्योतिष शास्त्र में राहु से माना गया है। वहीं, जितना महत्व घर की छत का ज्योतिष में है उतना ही महत्व वास्तु शास्त्र में भी माना गया है। वास्तु कहता है कि घर की छत पर पत्थर बनवाते समय या फिर टाइल लगवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर इन बातों को अनदेखा किया जाए तो इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और तरक्की के मार्ग में कई बाधाएं भी आ सकती हैं। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि घर की छत पर किस रंग का पत्थर लगवाना होता है शुभ और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसके अलावा, सफेद रंग उन्नति को भी दर्शाता है। ऐसे में घर की छत पर सफेद रंग के पत्थर या फिर वाइट मार्बल लगवाना शुभ होता है। इससे न सिर्फ घर में पारिवारिक शांति मिलती है बल्कि घर की उन्नति भी होती है। सदस्यों के लिए तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
यह भी पढ़ें: किराए के मकान में रहते हुए न करें ये भूल, अपना घर बनने में हो सकती है देरी
जल का संबंध वास्तु शास्त्र में सफलता से बताया गया है। ऐसे में सफलता के प्रतीकात्मक रंग को घर की छत के लिए आप प्रयोग करते हैं तो इससे घर के सदस्यों के जीवन में सफलता का आगमन होगा और बाधाएं दूर होती जाएंगी। इस लिहाज से आप वास्तु मुताबिक घर की छत के लिए नीला रंग चुन सकते हैं।
क्रीम रंग सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है तो वहीं, पीला रंग भाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में क्रीम या पीले रंग के पत्थर को घर की छत पर लगवाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, नकारात्मकता ऊर्जा नष्ट होगी और पीले रंग के प्रभाव से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। भाग्य साथ देगा।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीचों बीच क्या होना चाहिए?
अगर आपके घर की छत सीमेंट से रेती हुई है तो आप छत के लिए सरल वास्तु उपाय ये कर सकते हैं कि रोजाना छत पर कपूर जलाएं। इससे वास्तु दोष दूर होगा और अगर आप टाइल लगवाने की सोच रहे हैं तो टाइल लगवाते समय भी इस बात का ध्यान रखें कि डिज़ाइन भले कैसा चुना लेकिन रंग यही चुनें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।