दान करते हुए वास्तु के इन छोटे-छोटे नियमों का रखें ध्यान

दान करके हम सिर्फ दूसरों की ही मदद नहीं करते हैं, बल्कि इससे हमें भी काफी अच्छा लगता है। हालांकि, दान करते हुए कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

vastu tips while donating hindi

हर किसी को यह सलाह दी जाती है कि वह अपनी क्षमतानुसार दान अवश्य करे। जब हम कुछ दान करते हैं तो इससे दूसरों की मदद तो होती ही है, साथ ही साथ इससे हमारे मन को भी खुशी मिलती है। इस तरह अगर देखा जाए तो दान करके आप दूसरों से ज्यादा खुद को संतुष्ट करते हैं।

लेकिन दान करने के भी अपने नियम होते हैं। जब आप दान करते हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे एक अलग ही पॉजिटिविटी आपको मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि दान करते हुए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

expert on donation

बेकार की चीजों का ना करें दान

दान करने का मतलब होता है कि इससे आप किसी व्यक्ति की मदद कर सकें। इसलिए, हमेशा दान करते हुए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप कभी भी बेकार की चीजों का दान ना करें। ऐसी चीजों का दान करने से किसी को कोई फायदा नहीं होता है। इसलिए, हमेशा ऐसी चीजों का दान करें, जो वास्तव में किसी के काम आए।

how to donate

इसे भी पढ़ें :दिवाली के दिन किन चीजों का दान करना होता है शुभ, ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें

जरूरतमंद को ही करें दान

जब आप किसी को दान करते हैं तो इससे व्यक्ति के मन से दुआ निकलती है। उस दुआ व आशीर्वाद से सामने वाले व्यक्ति को भी लाभ मिलता है। इसलिए, जब आप किसी को दान कर रहे हैं तो आपको यह अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए कि वह व्यक्ति सच में जरूरतमंद हो। आप किसी गरीब व्यक्ति को कपड़ा या भोजन आदि दान कर सकते हैं। इसके अलावा, ब्राह्मण को दान करना भी काफी अच्छा माना जाता है।

donate to needfull

सही तरह से करें दान

जब आप किसी को दान करते हैं तो ऐसे में आपको यह अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका दान करने का तरीका भी सही हो। अगर दान गलत तरीके से किया जाता है तो इससे व्यक्ति को पितृ दोष लगता है। दान हमेशा सुबह नहा-धोकर ही करना चाहिए। गंदे हाथों से दान करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। इससे एक नेगेटिविटी पैदा होती है। इसके अलावा, दान हमेशा दोनों हाथों से झुककर करें। कभी भी दान किसी को फेंककर नहीं देना चाहिए, बल्कि उसे धीरे से सौंपना चाहिए। (घर से नेगातिविटी को हटाने के उपाय)

इसे भी पढ़ें :छोटी दिवाली के दिन करें ये ज्योतिष उपाय, सभी परेशानियों से मिल सकता है छुटकारा

शनि के लिए करें लोहा दान

donation tips

लोहे का दान केवल शनि देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए किया जाता है। इसलिए, अगर आप किसी खास वजह से दान कर रहे हैं तो लोहा दान किया जा सकता है। लेकिन इसके अतिरिक्त लोहे का दान करने से बचना चाहिए। आप शनि देव के लिए तेल का दान भी कर सकते हैं।

तो अब आप दान करते हुए इन छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रखें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP