(diwali donation) हिंदू पंचांग के हिसाब दिनांक 12 नवंबर दिन रविवार को दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम रावण को परास्त कर अयोध्या वापस लौटे थे। जिसकी खुशी में पूरे अयोध्यावासी हजारों दिए जलाते हैं।
वहीं दिवाली का त्योहार ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी बेहद खास है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष विधि-विधान है। इससे सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है।
अब ऐसे में इस दिन दान करने के बारे में विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि दिवाली के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
दिवाली के दिन गुप्त दान करने के बारे में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन अन्न दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दिन ऐसा माना जाता है कि जरूरतमंद या गरीब को अन्न दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है और मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) के साथ मां अन्नपूर्णा की कृपा भी बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
दिवाली के दिन वस्त्र दान करने से भाग्य में वृद्धि हो सकती है और इससे सभी देवी-देवता भी बेहद प्रसन्न होते हैं। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और धन (धन उपाय) वृद्धि भी हो सकती है। इस दिन वस्त्र दान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह दान गुप्त होता है। जिस भी व्यक्त को आप दान कर रहे हैं, तो इसके बारे में किसी को कुछ भी न बताएं।
इसे जरूर पढ़ें - Choti Diwali 2023: छोटी दिवाली के दिन करें ये ज्योतिष उपाय, सभी परेशानियों से मिल सकता है छुटकारा
दिवाली के दिन जल का दान करना सबसे उत्तम माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार,प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना गया है। इसलिए कभी किसी प्यास को पानी के लिए मना नहीं करना चाहिए। इसलिए दिवाली के दिन जल का गुप्त दान करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इससे व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।
दिवाली के दिन झाड़ू का दान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और उसके जीवन में आने वाली सभी संकट दूर हो सकते हैं। झाड़ू दान करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न हो सकती हैं और व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
दिवाली के दिन इन चीजों का गुप्त दान करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इससे व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।