Can we keep Parrot at home as per vastu

घर में तोता पालना शुभ या अशुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तोता रखते हैं, तो कई नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-28, 15:47 IST

(parrot at home as per vastu) वास्तु शास्त्र में जिस तरह किसी भी वस्तु को रखने के लिए नियम बताए हैं, ठीक वैसे ही पशु और पक्षियों को रखने के लिए नियम भी विस्तार से बताया गया है। वहीं कई लोग पशु और पक्षी को घर में पालतू जानवर के रूप रखना पसंद करते हैं। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और खुशहाली का आगमन हो। इतना ही नहीं दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है। अब ऐसे में कई लोग घर में तोता पालते हैं, लेकिन असमंजस में रहते हैं कि घर में तोता पालना शुभ है या अशुभ। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि अगर आप तोता पालते हैं, तो यह शुभ या अशुभ है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार तोता पालना शुभ या अशुभ? 

parrot coming in house gives these signs in hindi

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तोता पालना शुभ माना जाता है क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा लाता है और घर में खुशहाली बढ़ाता है। यह माना जाता है कि तोते की बोलचाल घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मकता का संचार करती है। 

किस दिशा में तोता रखना है शुभ? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तोता पालने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है। उत्तर दिशा को बुध ग्रह की दिशा माना जाता है, जो बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिशा में तोता रखने से बच्चों की पढ़ाई में मदद मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। पूर्व दिशा को सूर्य देव की दिशा माना जाता है, जो शक्ति और सफलता का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिशा में तोता रखने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।

इसे जरूर पढ़ें - पक्षियों को दाना-पानी देते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ख्याल

किस दिशा में तोता रखना है अशुभ? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार,  तोते को कभी भी दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। दक्षिण दिशा को यम राज की दिशा माना जाता है, जो मृत्यु और नकारात्मकता का प्रतीक है। पश्चिम दिशा को राहु ग्रह की दिशा माना जाता है, जो अशांति और समस्याओं का प्रतीक है। 

इसे जरूर पढ़ें - घर में लगा सकते हैं इन पक्षियों की तस्वीर, खुल जाएगी किस्मत

क्या आप भी पिंजरे में रखना पसंद करते हैं तोता? 

parrot coming in house gives these signs cover

अगर आप भी पिंजरे में तोता रखते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि तोता खुश रहे। ऐसी मान्यता है कि पिंजरे में तोता खुश नहीं है, तो इससे घर में नकारात्मकता आती है। इसके अलावा अगर आप घर में तोता की तस्वीर लगा रहे हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के कुंडली में स्थित ग्रह दोषों से छुटकारा मिल सकता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;