Vastu Direction for keeping yellow coloured things for money ()

घर की इस दिशा में रखें पीले रंग की वस्तुएं, होगा धन लाभ

वास्तु शास्त्र में रंगों के हिसाब से उसे सही दिशा में रखने की मान्यता है। इससे घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही पारिवारिक कलह-क्लेश से भी छुटकारा मिल जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-11, 07:30 IST

वास्तु शास्त्र में सही दिशा में सही रंग की चीजों को चुनाव करके रखने की बात बताई गई है। रंग का संबंध व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। जिससे व्यक्ति को शुभ और अशुभ परिणाम मिलते हैं। इसलिए दिशा का ध्यान रखते हुए रंगों को देखकर उन्हें सही ढंग से रखना चाहिए। बता दें, हर रंग को सही दिशा से जोड़ा गया है। अब ऐसे में पीले रंग से संबंधित वस्तुओं को किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

दक्षिण दिशा में रखें पीले रंग की वस्तुएं 

wooden yellow and white walls

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशाओं और रंगों का गहरा संबंध होता है। प्रत्येक दिशा का एक विशिष्ट ग्रह से संबंध होता है और उस दिशा में रखे जाने वाले रंगों का भी एक खास महत्व होता है। दक्षिण दिशा का संबंध यमराज से होता है, जो कि मृत्यु के देवता हैं। इस दिशा में रखे जाने वाले रंगों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पीला रंग सूर्य का रंग है, जो ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है। दक्षिण दिशा में पीला रंग रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह धन लाभ और समृद्धि को बढ़ावा देता है। पीला रंग स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है।

पश्चिम दिशा में रखें पीले रंग की वस्तुएं  

पश्चिम दिशा में पीला रंग रखने से कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। यह दिशा धन लाभ, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। इस दिशा में पीले रंग की वस्तुएं रखने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है। साथ ही जातक के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। इसलिए इस दिशा में पीले रंग की कोई भी वस्तु रख सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: रात को सोते समय इन चीजों को भूलकर भी ना रखें अपने पास, हो सकते हैं बड़े नुकसान

पूर्व दिशा में रखें पीले रंग की वस्तुएं

Yellow colour combination for home shutterstock  x compressed

पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा होती है और पीला रंग सूर्य देव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, पूर्व दिशा में पीले रंग की वस्तुएं रखने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पीले रंग को धन और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। पूर्व दिशा में पीले रंग की वस्तुएं रखने से घर में धन का आगमन होता है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

इसे जरूर पढ़ें - रसोई की चौखट किस दिशा में होनी चाहिए?

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;