image

Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? महाशिवरात्रि के दिन करें ये एक खास उपाय

अगर आपके घर में भी पैसा आने के बाद नहीं टीक रहा है, तो ऐसे में आप महाशिवरात्रि में गोमती चक्र से जुड़े खास उपाय को करें, ताकि आपके जीवन की आर्थिक समस्याएं कम हो सके। 
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 13:44 IST

हम सभी लोग कड़ी मेहनत करते हैं ताकि पैसे कमाकर घरवालों और अपनी सभी इच्छाओं को पूरा कर सके, लेकिन कितनी भी मेहनत करके पैसे कमा लें वो बचता ही नहीं है। ऐसे में हम कई सारे उपायों को करते हैं, ताकि पैसों को बचा सके। इस बार महाशविरात्रि के दिन आप गोमती चक्र से जुड़े खास उपाय को करें, ताकि जीवन से पैसों से जुड़ी समस्याएं कम हो सके। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए खास उपाय का ध्यान रखें, ताकि इससे आपके जीवन से पैसों की कमी दूर हो सके।

महाशिवरात्रि पर गोमती चक्र का विशेष उपाय

वास्तु शास्त्र में गोमती चक्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक और सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। महाशिवरात्रि के दिन इसका सही प्रयोग आपकी दरिद्रता को दूर कर सकता है। ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन सुबह स्नान के बाद एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें। इस जल में थोड़ा सा दूध, शहद और काले तिल मिलाएं। मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद, 11 गोमती चक्र भगवान शिव को समर्पित करें। अर्पित करते समय "ॐ नमः शिवाय" का जाप करते रहें। पूजा संपन्न होने के बाद, उन गोमती चक्रों को अपने साथ घर ले आएं।

1 - 2026-02-09T125744.651

शिवलिंग पर चढ़ाए गए गोमती चक्र का उपाय

जब आप अपनी पूजा पूरी कर लेंगी, तो इसके बाद आप इन्हें घर लाएं और एक साफ लाल या पीले कपड़े में बांध लें। वास्तु के अनुसार, इस पोटली को अपने घर की उत्तर दिशा या अपनी तिजोरी में रख दें। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है, यहां यह उपाय करने से धन के नए स्रोत खुलते हैं।

2 - 2026-02-09T125747.808

यह भी पढ़ें- Maha Shivratri 2026 Upay: महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में जाकर भगवान शिव को अर्पित करें ये 1 दाल, मिल सकती है कर्जों से मुक्ति

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर उन खास चीजों को चढ़ाएं जो भगवान शिव को अति प्रिय होती है।
  • घर के मुख्य द्वार पर और ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • वास्तु के अनुसार, लक्ष्मी वहीं टिकती हैं जहां स्वच्छता हो। महाशिवरात्रि से पहले घर के जाले और कबाड़ निकाल दें।
  • महाशिवरात्रि का यह उपाय अटूट श्रद्धा के साथ करने पर न केवल महादेव की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि वास्तु दोषों के कारण होने वाली धन हानि भी रुकती है। विश्वास रखें, भोलेनाथ आपकी झोली खुशियों और समृद्धि से जरूर भरेंगे।

यह भी पढ़ें- शादी में आ रही है रुकावट? महाशिवरात्रि पर मंदिर से जरूर लाएं ये चीजें, जल्दी रिश्ता हो सकता है पक्का

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik/ Gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;