हिंदू धर्म में सभी तिथियों और व्रत का विशेष महत्व है। वहीं आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ चातुर्मास का आरंभ हो चुका है। इस दौरान व्रत और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है और व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आपको बता दें, चातुर्मास उस माह को कहा जाता है, जिसमें 4 महीनों के लिए सभी शुभ कामों पर रोक लगा दी जाती है। इस दौरान यहां तक की नए कपड़े खरीदने की भी मनाही होती है। अब ऐसे में सवाल है कि चातुर्मास में मांगलिक कार्य क्यों नहीं किए जाते हैं। इसका क्या कारण है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
हिंदू धर्म में चातुर्मास का समय बेहद पवित्र माना जाता है। यह चार महीनों की अवधि होती है जो देवशयनी एकादशी से शुरू होकर देवउठनी एकादशी तक चलती है। जिसे चातुर्मास कहा जाता है। चातुर्मास के इन चार महीनों के लिए भगवान विष्णु पाताल लोक में राजा बलि के यहां निवास करते हैं या क्षीरसागर में योगनिद्रा में लीन हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जब सृष्टि के पालक भगवान विष्णु विश्राम करते हैं, तो कोई भी शुभ कार्य करना उचित नहीं होता। उनके जागृत होने पर ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। आपको बता दें, भगवान विष्णु के शयनकाल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो जाता है। इस समय में देवी-देवताओं का आशीर्वाद पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं हो पाता, जिससे मांगलिक कार्यों में विघ्न आने की आशंका रहती है। चातुर्मास में जहां भगवान विष्णु शयन करते हैं, वहीं भगवान शिव और माता पार्वती सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इस दौरान भगवान शिव का विशेष पूजन किया जाता है
इसे जरूर पढ़ें - चातुर्मास शुरू होने से पहले घर में जरूर रखें ये चीजें, धन-धान्य में होगी वृद्धि
भगवान विष्णु को ग्रहों का अधिपति माना गया है। जब वे विश्राम करते हैं, तो ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है। यही कारण है कि इस दौरान कोई भी नया मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, या बड़े निवेश की शुरुआत करना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान ग्रहों की अशुभ स्थिति होती है। इसलिए इस दौरान सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - शुरू हो चुका है चातुर्मास 2025, जानें इन चार महीनों में क्या करें क्या नहीं
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।