चातुर्मास 2025 में 6 जुलाई, रविवार से शुरू हो रहा है और इसका समापन 1 नवंबर, शनिवार को देवउठनी एकादशी के साथ होगा। यह चार महीने की अवधि हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं, और सृष्टि का संचालन भगवान शिव संभालते हैं।
इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। चातुर्मास को तपस्या, साधना, आत्मचिंतन और व्रत के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है। हालांकि इस दौरान ग्रहों की अशुभता एवं बाहरी नकारात्मकता भी प्रभावित करती है। ऐसे में घर में सकारात्मकता बनाए रखने और धन-धान्य में वृद्धि के लिए चातुर्मास शुरू होने से पहले ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा बताई गई ये चीजें अवश्य ले आएं।
कछुए को भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ माना जाता है और इसे घर में रखना बहुत शुभ होता है। धातु का कछुआ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मकता को दूर करता है।
ऐसे में चातुर्मास शुरू होने से पहले इसे घर में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और धन-धान्य की वृद्धि होती है। इसे आप घर की उत्तर दिशा में रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 6 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, इस दिन कर लें 5 में से कोई 1 उपाय... घर में बनी रहेगी शुभता
मोरपंख को भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ माना जाता है और इसे बहुत पवित्र माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
चातुर्मास शुरू होने से पहले ही मोरपंख को घर में रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। इसे आप घर के मुख्य द्वार पर या पूजा स्थान पर रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या चातुर्मास के दौरान करनी चाहिए तुलसी की पूजा?
ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के लिए विभिन्न यंत्रों जैसे श्री यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र, धन वर्षा यंत्र, व्यापार वृद्धि यंत्र की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।
चातुर्मास से पहले इनमें से कोई भी एक यंत्र घर में उचित स्थान पर स्थापित करके विधि-विधान से पूजा करने से धन में वृद्धि होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं। स्थापना के समय स्थान के साथ दिशा का भी ध्यान रखें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।