Chakla Belan Vastu: भारतीय संस्कृति में रसोई घर को मां अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का स्थान माना गया है। कहा जाता है जिस घर का किचन साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सात्विक होता है, वहां देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में रसोई घर में काम करते वक्त कई ऐसी छोटी-बड़ी गलतियां कर देते हैं, जिसका प्रभाव जाने-अनजाने हमारे जीवन पर नकारात्मक पड़ सकता है। खाना बनाने के बाद सफाई के दौरान जूठे बर्तनों में चकला-बेलन धुलने के लिए रख देते हैं। अब आप सोच रही होंगी कि इसमें क्या गलत है। यह बात भले ही सुनने में भले ही आपको अजीब लग सकती है। बता दें कि जूठे बर्तनों में चकला बेलन रखना अशुभ होता है। चलिए जानते हैं आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी से जानते हैं कि जूठे बर्तनों में चकला-बेलन रखने से क्या होता है।
रसोई में मौजूद चकला-बेलन केवल एक रोटी बनाने का उपकरण नहीं है बल्कि यह घर की शक्ति और गृह लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अब ऐसे में जब जूठे बर्तनों में रखा जाता है, तो यह न केवल अपवित्र होता है अपितु इससे नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है और घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।
इसे भी पढ़ें- जानें चकला-बेलन का क्या है पौराणिक महत्व
आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी के अनुसार, चकला-बेलन को जूठे बर्तन में रखने से यह घर की बरकत को प्रभावित करता है। इससे परिवार की अशांति, आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इसे मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। इसके अलावा यह गलती करने से पितृ और ग्रह दोष के प्रभाव भी बढ़ सकता हैं, जिससे फाइनेंसियल प्रॉब्लम और कलह की स्थिति पैदा होती है।
चकला-बेलन को धुलने के साथ ही इसे रखने का स्थान सही होना चाहिए। चकला-बेलन को कभी-भी किसी अनाज के डिब्बे के ऊपर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से गरीबी और आर्थिक तंगी घर दस्तक देती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, अनाज के डिब्बे को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जब इस पर चकला-बेलन को रखा जाता है, तो इसका प्रभाव कम हो सकता है।
चकला-बेलन को साफ पानी से धुलकर हमेशा सीधा रखें। कई बार लोग चकला-बेलन को धुलकर खड़ा करके रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार चकला-बेलन को उल्टा करके रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। साथ ही समृद्धि को प्रभावित कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- किचन में चकला बेलन के इस्तेमाल से पहले जरूर जान लें ये 11 वास्तु टिप्स, हो सकती है धन की वर्षा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।