astro tips significnace

जानें चकला-बेलन‌ का क्या है‌ पौराणिक महत्व

चकला बेलन का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ये किस्मत भी चमका सकता है, साथ ही इसके पौराणिक महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-22, 15:51 IST

हिंदू धर्म में हर छोटी सी छोटी चीजों के महत्व और नियम के बारे में विस्तार से बताया है। जिसमें चकला बेलन भी शामिल है। चकला बेलन का इस्तेमाल रसोईघर में रोटी बनाने के लिए के लिए किया जाता है। लेकिन रोटी बनाने वाला चकला बेलन व्यक्ति की किस्मत पर भी असर डालता है।

वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार बात करें, तो चकला बेलन खरीदने से लेकर रखने तक के बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं चकला बेलन का संबंध मां अन्नपूर्णा से भी माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से चकला बेलन के पौराणिक महत्व और कुछ उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

चकला बेलन पौराणिक महत्व 

maa annpurna

रसोईघर में मां अन्नपूर्णा विराजती हैं। इन्हें मां लक्ष्मी का दूसरा रूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा जिस भी व्यक्ति के घर वास करती हैं। उन्हें कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। चकला बेलन का संबंध सभी ग्रहों से भी माना जता है। इसलिए अगर आप लकड़ी का चकला बेलन इस्तेमाल करते हैं। तो ये बहुत शुभ माना जाता है। बता दें, अगर आप चकला बेलन खरीदने जा रहे हैं, तो पंचक, मंगलवार और शनिवार के दिन न खरीदें।

इसे जरूर पढ़ें - किचन में चकला बेलन के इस्तेमाल से पहले जरूर जान लें ये 11 वास्तु टिप्स, हो सकती है धन की वर्षा

बुधवार का दिन चकला बेलन खरीदने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है और मां अन्नपूर्णा मां लक्ष्मी की रूप भी मानी जाती है। इसलिए अगर आप घर की आर्थिक स्थिति ठीक रखना चाहते हैं, तो बुधवार का दिन चकला बेलन खरीदे के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

roti maker

कुछ महिलाएं रोटी बनाने के बाद चकला बेलन बिना धोएं रख देती हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में सोने से पहले चकला बेलन से साथ तवा को अवश्य धोना चाहिए। इससे परिवार की सेहत अच्छी बनी रहती है। 

चकला बेलन कभी भी काले रंग का नहीं होना चाहिए। क्योंकि काला रंग शनिदेव का माना जाता है और इससे कुंडली में शनिदोष (शनिदोष उपाय) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अगर आप चकला बेलन खरीद रहे हैं, तो सफेद या फिर क्रिम कलर का खरीदें। ये रंग मां अन्नपूर्णा को प्रिय है। इससे घर परिवार में आपसी रिश्तों में मजबूती आती है। साथ ही एक-दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ता है। 

इसे जरूर पढ़ें - चकला-बेलन को लंबे वक्त तक इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो अपनाएं ये टिप्‍स

अगर आप रोटी बना रहे हैं, तो इस ध्यान रखें कि चकला-बेलन से आवाज से आए। इससे मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) नाराज हो सकती है और धनहानि होने की संभावना रहती है।

 

अगर आपके घर चकला-बेलन है, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;