पूजा-पाठ के लिए देवी-देवताओं की प्रतिमा की घर में स्थापना की जाती है। शास्त्रों में यह बताया गया है कि घर में किसी भी देवी या देवता की प्रतिमा लाते समय और उसकी स्थापना करते समय कौन-कौन से नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, घर में देवी-देवताओं की कैसी प्रतिमा लानी चाहिए इसके बारे में भी शास्त्रों में बताया गया है। अक्सर लोग अपने घरों में भगवान की खड़ी मूर्ति रख लेते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि खड़ी मूर्ति घर में स्थापित नहीं करनी चाहिए। विशेष रूप मां लक्ष्मी की प्रतिमा अगर घर ला रहे हैं तो खड़ी हुई मुद्रा में प्रतिमा का चयन करने से बचना चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे कारण।
शास्त्रों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल है। मां लक्ष्मी कभी भी किसी एक स्थान पर ज्यादा समय के लिए टिकती नहीं हैं। ऐसे में मां की खड़ी प्रतिमा उनकी चंचलता को दर्शाती है। मां लक्ष्मी की खड़ी मुद्रा में मौजूद प्रतिमा उनके घर में होने के साथ-साथ घर से जल्दी चले जाने का सूचक मानी जाती है।
यह भी पढ़ें: पुजारी और पंडित में क्या होता है अंतर?
मां लक्ष्मी की प्रतिमा अगर खड़ी मुद्रा में है तो यह इस बात का संकेत देती है घर में धन कभी भी टिकेगा नहीं। जितनी जल्दी घर में धन आएगा उतनी ही जल्दी चला भी जाएगा।
घर में अधिक खर्च की समस्या बनी रहेगी और धन का अभाव भी समय-समय पर सताएगा। मां लक्ष्मी की हमेशा बैठी हुई प्रतिमा ही लाएं।
यह भी पढ़ें: कौन से दीये से करनी चाहिए आरती?
मां लक्ष्मी की कमल पर विराजमान मुद्रा वाली प्रतिमा इस बात को दर्शाती है कि मां लक्ष्मी का घर में स्थाई निवास है और उनकी कृपा आप पर बनी हुई है। मां लक्ष्मी आपके घर आई हैं और जाएंगी भी लेकिन शीघ्र नहीं बल्कि एक निश्चित समय के बाद। बैठी हुई मां लक्ष्मी की प्रतिमा सुख-समृद्धि का प्रतीक होती है।
अगर आपके घर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा है तो आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर मां लक्ष्मी की खड़ी मूर्ति क्यों नहीं रखनी चाहिए और क्या है इसके पीछे का ज्योतिषीय तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लि ए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।