शास्त्रों में भगवान की आरती का बहुत महत्व बताया गया है। शास्त्र कहते हैं कि किसी भी भगवान या देवी-देवता की आरती जब होती है तो यह एक प्रकार का आवाहन होता है जो भक्त द्वारा भगवान के लिए किया जाता है। इसी कारण से न सिर्फ पूजा-पाठ के बाद भगवान की आरती करना जरूरी माना गया है बल्कि आरती से जुड़े कुछ नियम भी शास्त्रों में उल्लेखित हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है। इन्हीं नियमों में से एक है आरती के दीपक से जुड़ा हुआ। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि भगवान की आरती करने से पहले किस तरह के दीपक का इस्तेमाल करना चाहिए, चलिए जानते हैं इस बारे में।
भगवान की आरती करने के लिए एक मुखी दीपक का इस्तेमाल करें। एक मुखी दीपक से भगवान की आरती करने से सभी प्रकार के दोषों का अंत होता है और घर में दैवीय ऊर्जा का वास होता है।
यह भी पढ़ें: नवग्रहों का 12 राशियों पर कब पड़ता है बुरा प्रभाव? जानें कैसे दिखाई देता है असर
इसके अलावा, धातु की बात करें तो एक मुखी दीपक पीतल धातु का होना चाहिए। घर में स्थापित भगवान की आरती कभी भी मिट्टी के दीपक से नहीं की जाती है और न ही तांबा के दीये का प्रयोग करना चाहिए।
भगवान की आरती करते समय पीतल के गोल दीपक को चुनें। भगवान की आरती कभी भी लंबे दीपक से नहीं की जाती है। पीतल का दीया गोल होना चाहिए और साथ ही, बत्ती भी गोल ही होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: कपड़ो में लाल मिर्च रखने से क्या होता है?
भगवान की आरती में कुछ लोग तेल का इस्तेमाल करते हैं, जबकि घर में स्थापित देवी या देवता की आरती के लिए हमेशा घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे ग्रह और वास्तु दोष शीघ्रता से दूर होता है।
भगवान की आरती के समय कभी भी अगरबत्ती, मोमबत्ती या किसी दूसरे दीये से आरती का दीपक नहीं जलाना चाहिए। इससे घर में अशुभता आती है। आरती के दीये को हमेशा माचिस से ही जलाएं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि घर पर भगवान की आरती करते समय कौन से दीये का प्रयोग करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।