kaun hote hain pandit

पुजारी और पंडित में क्या होता है अंतर?

ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि पंडित और पुजारी एक ही होते हैं जब कि दोनों में बहुत बड़ा अंतर है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे पुजारी पंडित से अलग होते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-06-25, 15:28 IST

जब भी आप मंदिर दर्शन के लिए जाते होंगे तो वहां आपको पुजारी अवश्य मिलते होंगे। वहीं, मंदिरों में पंडित भी दिख जाते होंगे। ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि पंडित और पुजारी एक ही होते हैं जब कि दोनों में बहुत बड़ा अंतर है। इसी अंतर के बारे में आपको हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स आज इस लेख में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे पुजारी पंडित से अलग होते हैं। 

कौन होते हैं पुजारी?

who is pujari

पुजारी उन्हें कहा जाता है जो मंदिर में सेवा करते हैं। पुजारी का काम होता है मंदिर में स्थापित भगवान की पूजा-अर्चना करना, उनकी सेवा करना, उन्हें समय-समय पर भोग लगाना, उनकी आरती करना आदि यानी कि पुर्णतः भगवान के कामों के लिए समर्पित रहना।

यह भी पढ़ें: क्यों नहीं होती है हिंदू धर्म के इन देवताओं की पूजा?

इसके अलावा, पुजारी मंदिर की देखभाल और भगवान के दर्शनों के लिए मंदिर में आए भक्तों तक भगवान का प्रसाद पहुंचाने का काम भी करते हैं। पुजारी मंदिर के दायरे तक सीमित होते हैं और मंदिर के गर्भगृह से जुड़े तमाम कार्यों में उनकी सहभागिता होती है।   

कौन होते हैं पंडित?   

who is pandit

पंडित वो होते हैं जो सिर्फ भगवान के कामों के लिए प्रतिबद्ध नहीं होते हैं। पंडित भगवान की पूजा से लेकर सांसारिक कार्यों जैसे कि गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन संस्कार, जनेऊ संस्कार आदि तक को करने के लिए जाने जाते हैं। विभिन्न पाठों, यज्ञ-अनुष्ठानों को भी पंडित करवाते हैं। 

पंडित का एक धर्म यह भी होता है कि मृत्यु के बाद की जो भी परिक्रियाएं होती हैं उन्हें भी संपन्न कराना। पंडित को इन सभी कार्यों को करने के एवज में दक्षिणा भी मिलती है जबकि पुजारी को किसी भी प्रकार की दक्षिणा लेना वर्जित माना गया है। एक और बड़ा अंतर है इन दोनों में। 

यह भी पढ़ें: कौन से दीये से करनी चाहिए आरती?

पहले के समय में पुजारी गृहस्थ नहीं हुआ करते थे। मंदिर की सेवा के लिए जो भी पुजारी के रूप में नियुक्त होता था उसे विरक्त दीक्षा लेनी पड़ती थी।  हालांकि अब के समय में पंडित हो या पुजारी दोनों ही गृहस्थ जीवन का निर्वाह करते हैं और सांसारिकता से जुड़े हुए हैं। 

 

अगर आप भी पंडित और पुजारी को एक ही मानते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से आप भी यह जान लें कि आखिर क्या है पुजारी और पंडित में अंतर। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लि ए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;