क्यों नहीं होती है हिंदू धर्म के इन देवताओं की पूजा?

शास्त्रों में यह वर्णित है कि घर में किस विधि के साथ देवी-देवताओं को स्थापित कर उनकी आराधना करनी चाहिए। वहीं, हिन्दू धर्म में कुछ ऐसे देवता भी हैं जिनकी पूजा करना वर्जित माना गया है। 

why brahma not worshipped

हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं को पूजनीय माना गया है। प्रत्येक देवी-देवता की पूजा के लिए साप्ताहिक दिन भी निर्धारित किये गए हैं। शास्त्रों में यह भी वर्णित है कि घर में किस विधि के साथ देवी-देवताओं को स्थापित कर उनकी आराधना करनी चाहिए। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हिन्दू धर्म में कुछ ऐसे देवता भी हैं जिनकी पूजा करना वर्जित माना गया है। इन देवताओं की न तो प्रतिमा घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है और न ही इनकी पूजा का प्रावधान सनातन परंपरा में उल्लेखित है। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।

क्यों नहीं होती है इंद्रदेव की पूजा?

hindu dharm mein Kin bhagwan ki nahi hoti hai puja

शास्त्रों के अनुसार, इंद्र किसी देवता का नाम नहीं है बल्कि इंद्र एक उपाधि है जो देवताओं के राजा को मिलती है। जब भी किसी देवता को उसकी कार्यक्षमता के अनुसार राजा चुना जाता है तब उसे इंद्र कहा जाता है। इंद्र अर्थात देवताओं पर शासन करने वाला। इंद्र के पद पर बैठने वाले देवता समय-समय पर बदलते रहते हैं, जैसे किसी राज्य का राजा बदलता रहता है ठीक वैसे ही। इसी कारण से इंद्र की पूजा नहीं होती है।

क्यों नहीं होती है ब्रह्म देव की पूजा?

hindu dharm mein kaun se bhagwan ki nahi hoti hai puja

ब्रह्मदेव से जुड़ी पौराणिक कथा यह कहती है कि एक बार ब्रह्मा ने यज्ञ के दौरान माता सरस्वती की प्रतीक्षा न करते हुए पत्नी के स्थान पर किसी और को बैठा लिया था, जिसके बाद माता सरस्वती ने ब्रह्म को सृष्टि में न पूजे जाने का श्राप दिया था। हालांकि इसके अलावा, एक कथा यह भी है जब भगवान शिव ने ब्रह्म देव के अहंकार के कारण उनका पांचवा शीश काटा था, तब उसी समय शिव जी ने ब्रह्मा को अपूजनीय का श्राप दिया था।

यह भी पढ़ें:कपड़ो में लाल मिर्च रखने से क्या होता है?

क्यों नहीं होती है यमराज की पूजा?

hindu dharm mein kin devtaon ko nahi hoti hai puja

यमराज की पूजा के पीछे कोई पौराणिक कथा नहीं है बल्कि शास्त्रों में एक तर्क मिलता है। शास्त्र कहते हैं कि जब किसी देवता की पूजा की जाती है तब उस देवता के दर्शन होते हैं या उस देवता की हमें हमारे आसपास होने और उसकी कृपा मिलने की अनुभूति होती है। चूंकि यमराज मृत्यु के देवता हैं ऐसे में अगर उनकी पूजा की जाए तो वह भक्ति के बदले मृत्यु ही दे सकते हैं क्योंकि उनके आधीन वही है। इसलिए यमराज की पूजा वर्जित है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हिन्दू धर्म में किन देवताओं की पूजा करने पर मनाही है और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP