हिन्दू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि जब भी भगवान हमसे रुष्ट होते हैं तो हमें कई प्रकार के संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। हमारे साथ कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं जो हमें आहत करती हैं और हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालना शुरू कर देती हैं। ठीक ऐसे ही भगवान जब हमसे प्रसन्न होते हैं तब भी हमारे आसपास कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो हमारे प्रति उनकी खुशी और उनकी कृपा को दर्शाती हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें उन घटनाओं या संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइये जानते हैं।
अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में उठने लगें और आपको अक्सर कर सुबह के समय शंख बजता हुआ सुनाई दे यानी कि शंखनाद की ध्वनि उठते ही आपके कानों में पड़े तो समझ लें कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं और आपको धन लाभ होने वाला है।
यह भी पढ़ें: कपड़ो में लाल मिर्च रखने से क्या होता है?
अगर आपको दिन के समय अचनाक उल्लू या हाथी नजर आ जाए तो यह इस बात का संकेत है कि मां लक्ष्मी आपसे बहुत प्रसन्न हैं और आप पर उनकी कृपा बनी हुई है। साथ ही, आपके धन में वृद्धि के योग भी आपको बनते दिखने लगेंगे।
अगर आप में व्यवहारिक रूप से तीन बदलाव: सुबह जल्दी उठना, धर्म कार्यों में रुचि बढ़ना, हर वस्तु को पहले दान करके फिर खुद के लिए लाना आदि आने लगें तो समझ लें मां लक्ष्मी का आपके सिर पर हाथ है और उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त है।
यह भी पढ़ें: क्यों भयंकर माना जाता है कुज दोष? जानें कैसा होता है इसका प्रभाव
घर से बाहर जाते समय अगर आपको कोई झाड़ू लगाता दिखे तो यह भी मां लक्ष्मी के आपसे खुश होने एवं उनकी कृपा को दर्शाता है। इसके अलावा, यह घर की आर्थिक स्थिति के सुधरने और कर्ज से मुक्ति का प्रतीक भी माना जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर ऐसे कौन से संकेत हैं जो यह दर्शाते हैं कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।