Ghar Mein Ram Darbar Kyu Lagana Chahiye: हिन्दू धर्म में दो ऐसे ग्रंथों का वर्णन मिलता है जिनका अनुसरण करने से व्यक्ति सामाजिक और पारिवारिक परेशानियों का आसानी से हल निकाल सकता है। यह दो ग्रंथ हैं: भगवत गीता और रामायण।
जहां एक ओर भगवत गीता में सामाजिक दृष्टि से जीवन के सार का मुख्य रूप से वर्णन मिलता है। वहीं, रामायण में जीवन से जुड़े पारिवारिक भाग को मुख्य रूप से दर्शाया गया है। रामायण की बात करें, तो धार्मिक दृष्टि से इसे नियमित पढ़ना बहुत शुभ माना गया है।
वहीं, रामायण ग्रंथ को घर में रखना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, शास्त्रों में बताया गया है कि घर में राम दरबार का आयोजन भी करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि राम दरबार क्या होता और इसे क्यों लगाना चाहिए।
राम दरबार में भगवान श्री राम माता सीता और भाई लक्ष्मण (लक्ष्मण की तीनों पत्नियों के नाम) एवं भक्त हनुमान के साथ बैठते हैं। राम दरबार में आप सभी की प्रतिमाओं की स्थापना कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भगवान श्री राम के इन 5 'मंत्रों' के जाप से जीवन की सारी परेशानियां हो जाएंगी दूर
इसके अलावा, आप राम दरबार की फोटो भी घर में लगा सकते हैं। राम दरबार को राम राज्य का प्रतीक माना जाता है। इसे राम राज्य के नाम से भी जाना जाता है।
शास्त्रों में राम दरबार की पूजा का बहुत महत्व माना गया है। भगवान राम की पूरे दरबार के साथ पूजा करने से सौभग्य जागता है और तेजस्वी भाग्य में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: Shri Ram Brother: श्री राम के तीन भाई ही क्यों थे?
परिवार के सभी संकट दूर हो जाते हैं। पारिवारिक क्लेश (पारिवारिक क्लेश दूर करने के उपाय) एवं दुर्भाव दूर होता है और सद्भावना बढ़ती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है। मधुरता आती है।
घर की नकारात्मकता दूर होती है। रामायण ग्रंथ के अनुसार, जो भी व्यक्ति राम दरबार की पूजा नियमित रूप से करता है उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
अगर आप भी राम भक्त हैं और घर पर राम जी की पूजा करते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि आखिर क्यों घर पर राम दरबार लगाना है जरूरी और क्या हैं इसके लाभ एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।