herzindagi
about lakshmana marriages in hindi

Ramayan Facts: लक्ष्मण जी ने की थी तीन शादियां, जानें उर्मिला के अलावा कौन थी अन्य दो पत्नियां

लक्ष्मण का विवाह माता सीता की छोटी बहन उर्मिला से हुआ था। हालांकि कुछ अन्य ग्रंथों और किंवदंतियों में लक्ष्मण जी के अन्य दो विवाह की बात भी की गई है।   
Editorial
Updated:- 2023-03-31, 12:28 IST

Lakshman Ki Patniyon Ke Naam: जब भी बात श्री राम या रामायण की आती है तो लक्ष्मण भैय्या भी याद आ जाते हैं जिन्होंने भाई और भाभी की सेवा के लिए न सिर्फ राज महल के सभी सुखों को त्यागा था बल्कि पत्नी उर्मिला को माता कौशल्या की सेवा के लिए छोड़ 14 वर्ष का वनवास बिना सोए बोगा था। आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी जानकारी के आधार पर लक्ष्मण जी के विवाह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं।

रामायण ग्रंथ के अनुसार, श्री राम की भांति ही लक्ष्मण जी ने भी अपने जीवन काल में मात्र एक ही विवाह किया था। लक्ष्मण भैय्या का विवाह माता सीता की छोटी बहन उर्मिला से हुआ था। हालांकि कुछ अन्य ग्रंथों और किंवदंतियों में लक्ष्मण जी के अन्य दो विवाह की बात भी की गई है।

how many wives does lakshmana have

हिन्दू धार्मिक किंवदंतियों के अनुसार, त्रेता युग में महीधर नाम के एक राजा हुआ करते थे। उनकी एक पुत्री थी जिसका नाम वनमाला था। वनमाला आने बाल्य काल से ही अयोध्या और भाई राम के प्रति लक्ष्मण के सेवा भाव के किस्से सुनकर बड़ी हुई थीं और वह लक्ष्मण से बहुत प्रभावित भी थीं।

इसे जरूर पढ़ें:Ramayan Facts: जानें श्री राम के भाई भरत और शत्रुघ्न किसके अवतार थे

यही कारण था कि वनमाला के मन में लक्ष्मण से विवाह की प्रबल इच्छा थी। जब लक्ष्मण अपने भाई राम (कौन थी श्री राम की बहन) और भाभी सीता की सेवा के लिए वनवास तक भोगने को तैयार हो गए और वन-वन भटकने लगे तब वनमाला की इस इच्छा को और प्रबलता मिली। वनमाला ने लक्ष्मण से मिलने की योजना बनाई।

माना जाता है कि जब लक्ष्मण वनवास भोग रहे थे तब वनमाला लक्ष्मण से मिलने के लिए वन जा पहुंची थीं। उन्होंने लक्ष्मण से भेंट की और और अपने मन की इच्छा बताई लेकिन पत्नी व्रता होने के कारण उन्होंने इस विवाह के लिए मना कर दिया, जिसके बाद वनमाला आत्मदाह करने की कोशिश करने लगीं।

इसे जरूर पढ़ें:Ramayan Interesting Facts: अपने हाथों से लिखी रामायण को जब हनुमान जी ने समुद्र में दिया था फेंक

वनमाला की ऐसी व्यथा देख श्री राम ने लक्ष्मण को उनका वरण करने और उनसे विवाह करने का अनुग्रह किया, जिसके बाद भाई के अनुग्रह को आगया मानते हुए लक्ष्मण ने वनमाला से विवाह कर लिया। इसके अलावा, एक और किंवदंती भी है जिसके अनुसार लक्ष्मण ने तीसरा विवाह भी किया था।

how many wives did lakshman have

लक्ष्मण ने क्षेत्रांजलिपुर नामक एक राज्य की राजकुमारी जितपद्मा से भी विवाह किया था। यह विवाह भी वनवास के समय ही हुआ था। हालांकि वाल्मीकि रामायण या रामचरितमानस (रामचरितमानस पाठ के नियम) में लक्ष्मण भैय्या के एक ही विवाह के बारे में जानकारी मिलती है। अन्य विवाह के बारे में कोई भी बात वर्णित नहीं है।

तो ये थी लक्ष्मण की तीनों पत्नियों के बारे में रोचक जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: pinterest, twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।