
यह तो सभी को पता है कि महाभारत का एक-एक पल मनुष्य जीवन को जीने के लिए कितना महत्वपूर्ण है। महाभारत का एक-एक किस्सा मनुष्यों को कैसे अपनी जिंदगी को जीना है, लाइफ के बड़े फैसले कैसे लेना है, दुख के वक्त को कैसे काटना है यह सारी चीजें हमें सिखाती है। महाभारत के सभी किरदार बहुत महत्वपूर्ण हैं और वे हमें बहुत कुछ सिखाते हैं। महाभारत के महत्वपूर्ण किरदार में से एक है माता कुंती, इससे हमें जीवन में संयम और भक्ति सीखने को मिलती है। ऐसे में माता कुंती से जुड़ी एक कथा बहुत प्रचलित है, जिसमें वो भगवान श्री कृष्ण से आजीवन दुख का वरदान मांगती हैं। बहुत से लोगों को यह नहीं पता कि माता कुंती ने आखिर क्यों भगवान श्री कृष्ण से अपने जीवन में दुख मांगा था।

महाभारत की कथा के अनुसार, महाभारतके युद्ध समाप्त होने के बाद युधिष्ठिर राजा बन गए। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण द्वारका लौटने के लिए तैयार हुए और सभी से विदा लेने लगे। अंत में श्री कृष्ण पांडवों की माता और अपनी बुआ कुंती से विदा लेने गए। अपनी बुआ से विदा लेते हुए श्री कृष्ण ने कहा कि आजतक आपने मुझसे कुछ नहीं लिया, इसलिए आज मैं जाते-जाते आपको कुछ देना चाहता हूं। मांगिए बुआ आप क्या मांगना चाहती हैं। इस पर कुंती कहती हैं कि आप मुझे यदि कुछ देना चाहते हैं, तो मुझे दुख दे दीजिए।
इसे भी पढ़ें: Mahabharat Katha: श्री कृष्ण के हाथों मरकर कैसे बना भीम का पोता भगवान? जानें महाभारत से जुड़ा रोचक किस्सा

माता कुंती की बात सुन भगवान श्री कृष्ण आश्चर्य में पड़ जाते हैं और वो माता कुंतीसे पूछते हैं, कि लोग अपने जीवन में सुख,समृद्धि, ऐश्वर्य, वैभव और संपन्नता मांगते हैं। लेकिन आप दुख मांग रही हैं ऐसा क्यों? इस पर माता कुंती भगवान श्री कृष्ण से कहती हैं कि यह मनुष्यों का स्वभाव है, जहां लोग सुख के समय में भगवान को नहीं याद करते और दुख आने पर भगवान का नाम जपते हैं। हे कृष्ण आप भी मुझे दुख में याद आते हो, इसलिए यदि मैं दुख में रहूंगी तो आपको अधिक याद करूंगी और आपकी भक्ति भी करूंगी। माता कुंती की बात सुन भगवान श्री कृष्ण आश्चर्य में पड़ गए और उन्हें दुखों का वरदान दिया।
इसे भी पढ़ें: महाभारत कथा से जुड़ी वो 5 खूबसूरत महिलाएं जिनके बारे में नहीं जानते अधिकतर लोग!
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Herzindagi, YouTube- Shabdbaan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।