कार्तिक माह के र्किष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर, दिन रविवार को पड़ रहा है। करवा चौथ की पूजा में कई सामग्रियां इस्तेमाल की जाती हैं लेकिन करवे का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। करवा मिट्टी से बना एक छोटे से मटके जैसा होता है। हालांकि अब तो तांबे या पीतल के करवे का भी प्रयोग किया जाता है। करवा चौथ की पूजा के दौरान करवे को थाली में भरकर रखा जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि करवा चौथ के दिन करवे में क्या-क्या भरना चाहिए औरक्या है उसका महत्व एवं लाभ।
करवा चौथ के करवे में क्या भरना चाहिए?
लोक मान्यताओं और परंपराओं की मानें तो करवा चौथ की पूजा में प्रयोग किये जाने वाले करवे को माता करवा का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण से इसमें जो भी वस्तु भरी जाती है वह पूर्ण रूप से शुद्ध एवं पवित्र होनी चाहिए क्योंकि करवे में भरी जाने वाली चीजें माता करवा को अर्पित होती हैं।
यह भी पढ़ें:Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन चंद्रमा को किस धातु के लोटे से अर्घ्य देना चाहिए?
मुख्य रूप से करवे में गेहूं भरना शुभ होता है। वहीं, उसके ढक्कन में चीनी भरना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, करवा चौथ के करवे में गंगाजल या दूध भरकर भी रख सकते हैं। ध्यान रहे कि चंद्रमा को अर्घ्य देने वाला कलश करवे से अलग होता है। इन दोनों को एक समझने की भूल न करें।
यह भी पढ़ें:Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन छलनी पर क्यों रखते हैं दीया?
करवा चौथ के करवे में अक्षत याने कि चावल भी भरना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, खील या फिर चांदी का सिक्का भी करवे में डाल सकते हैं। खील, चावल और चांदी तीनों ही चंद्रमा को मजबूत करने का काम करते हैं और इन्हें धन आकर्षित करने वाली वस्तु भी माना जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानाकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर करवा चौथ के दिन करवे में क्या भरा जाता है और क्या है उसका महत्व एवं लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों