Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन चंद्रमा को किस धातु के लोटे से अर्घ्य देना चाहिए?

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय या फिर चंद्रमा की पूजा के समय कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
image

हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य के लिए चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस दिन करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय जी की पूजा का भी विधान है।

साथ ही, शास्त्रों में इस बात का उल्लेख भी मिलता है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय या फिर चंद्रमा की पूजा के समय कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन्हीं में से एक है इस पर आधारित है कि किस धातु के लोटे से करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ होता है और पूजा में दोष भी उत्पन्न नहीं होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को किस बर्तन से अर्घ्य दें? (Which Utensil Should Be Used For Chandrama Arghya?)

which utensil should be used for giving water to moon on karwa chauth

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को स्टील के लोटे से जल अर्पित करती हैं। जबकि शास्त्रों में प्लास्टिक, स्टील, लोहे जैसी धौतों को अशुद्ध माना गया है।

यह भी पढ़ें:Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन चंद्रमा को इन चीजों से दें अर्घ्य, मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद

वहीं तांबा, पीतल, सोना, एवं चांदी धातु को सबसे शुद्ध और पवित्र माना गया है। ऐसे में आप चारों धातुओं में से किसी भी एक धातु के लोटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पूजा में दोष नहीं लगेगा।

which vessel should be used for giving water to moon on karwa chauth

इसके अलावा, अष्ट धातु को भी शास्त्रों में श्रेष्ठ बताया गया है। भगवान की प्रतिमाएं भी अष्ट धातु से ही बनती हैं। ऐसे में आप अष्ट धातु के लोटे का भी चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन छलनी न होने पर कैसे देखें चांद?

इस बात का भी ध्यान रखें कि चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले लोटे के ऊपरी भाग पर कलावा अवश्य बांधें। कलावे में भगवान विष्णु, ब्रह्मा और भगवान शिव का वास माना गया है। इससे सुहाग की रक्षा होगी।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकती हैं कि किस धातु के लोटे से चंद्रमा को करवा चौथ के दिन अर्घ्य देना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP