Karwa Chauth Ki Aarti: करवा चौथ के दिन जरूर करें ये आरती, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

करवा चौथ के दिन माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन पूजा के बाद करवा माता की आरती कैसे करें। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
karwa chauth ki aarti for happy married life and prosperity

हिंदू धर्म में सभी तीज और त्योहारों का विशेष महत्व बताया है। वहीं कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत विशेष रूप से रखने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि जो सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन विधिवत रूप से करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। आपका बता दें, करवा चौथ के दिन करवा माता के साथ-साथ चंद्रमा की पूजा भी करने का विधान है। अब ऐसे में अगर आप जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रहीं हैं, वह आरती कैसे करें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

करवा चौथ के दिन आरती कैसे करें? (Karwa Chauth ki Aarti)

Karwa Chauth Aarti

करवा चौथ के दिन करवा माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही इस दिन पूजा के बाद आरती विशेष रूप से करें। करवा माता की आरती करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसे संतान सुख और पति की लंबी उम्र के लिए भी किया जाता है।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

करवा माता श्लोक (Karwa Mata Shlok)

Karwa Mata Shlok

करवा माता के श्लोक का जाप भी अवश्य करें। इससे मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना का आशीर्वाद भी मिलता है।

  • ॐ जय करवा माता, जय करवा माता।
  • करवा माता हमारी, सुन ले हमारी बिनती।
  • करवा माता हमारी, रख ले हमारे पति की रक्षा।

इसे जरूर पढ़ें - Karwa Chauth 2024: पहली बार करने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो जरूर करें इन नियमों का पालन

  • करवा माता हमारी, दे हमें सुख समृद्धि।
  • करवा माता हमारी, हमेशा रखे खुशहाल हमारा घर।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP