घर के मंदिर को यदि आप वास्तु के नियमों के अनुसार सही दिशा में रखती हैं तो सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर की सही दिशा और स्थान होना चाहिए और इसमें कुछ विशेष वस्तुएं जरूर रखनी चाहिए जिससे घर की सुख समृद्धि बनी रहे।
उन्हीं में से एक चीज है चांदी का सिक्का। ऐसा माना जाता है की घर के पूजा स्थान पर या मंदिर में यदि आप चांदी का सिक्का रखती हैं तो घर में खुशहाली बनी रहती है। हालांकि पूजा कक्ष में चांदी का सिक्का रखने का महत्व व्यक्ति की मान्यताओं और परंपराओं के आधार पर अलग-अलग होता है।
लेकिन यदि हम वास्तु की मानें तो इसके कई फायदे हैं जैसे ऐसा करने से आपके घर में वास्तु दोष नहीं होता है, माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है और घर के लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु एक्सपर्ट डॉ आरती दहिया जी से जानें इसके वास्तु से जुड़े फायदों के बारे में और इसके महत्व के बारे में।
चांदी को हमेशा देवी लक्ष्मी से जोड़ा जाता है, जो धन और समृद्धि की देवी हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में चांदी का सिक्का रखने से हमेशा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और घर में आर्थिक समृद्धि आती है।
यह सिक्का सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है जिससे धन आकर्षित होता है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। दरअसल चांदी एक ऐसी धातु मानी जाती है जो पवित्रता, धन और समृद्धि से जुड़ी है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में चांदी का सिक्का रखने से व्यक्ति इन गुणों को अपने घर में आमंत्रित करता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु एक्सपर्ट से जानें घर में चांदी के बर्तन और डेकोरेटिव सामान रखना क्यों होता है शुभ
मंदिर में चांदी का सिक्का रखने की क्रिया एक प्रकार की पूजा होती है। यह देवताओं के प्रति सम्मान दिखाने और उनका आशीर्वाद मांगने का एक तरीका है। यदि आप घर के मंदिर में चांदी का सिक्का सही स्थान पर रखती हैं तो इससे देवताओं का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहता है।
इसके साथ ही ज्योतिष में, चांदी का संबंध शुक्र ग्रह से है। शुक्र को धन, प्रेम और सौंदर्य का देवता माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। यदि आप घर के मंदिर में चांदी का सिक्का रखती हैं तो शुक्र को प्रसन्न किया जा सकता है। आप जब मंदिर में सिक्का रखें उस समय शुक्र का आह्वान करके घर की समृद्धि की कामना करें।
यदि आप घर के मंदिर में (घर के मंदिर में वास्तु अनुसार रखें मूर्तियों की संख्या) चांदी का सिक्का रखती हैं तो इसका स्थान भी महत्वपूर्ण है। वास्तु के नियमों के अनुसार इसे मंदिर के उत्तरपूर्वी कोने में रखा जाता है, इस दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है।
सिक्के को ऊपर की ओर मुख करके रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि यह और भी अधिक धन को आकर्षित करता है। मान्यता यह भी है कि चांदी का नया सिक्का शुक्रवार के दिन घर लाएं क्योंकि यह दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है और ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है। सिक्के को मंदिर में रखने से पहले पानी से अच्छी तरह से साफ़ करना जरूरी होता है।
इसे जरूर पढ़ें: पर्स में रखें चांदी का सिक्का, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे
चांदी को शुक्र की धातु माना जाता है, इसलिए वास्तु में इसका अपना अलग महत्व है। चांदी को धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए एक शक्तिशाली चुंबक की तरह माना जाता है। वास्तु में ऐसा कहा जाता है कि चांदी का सिक्का अपने पर्स में, तिजोरी या घर के मंदिर में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी हो सकती है।
इसके साथ ही, चांदी का सिक्का अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। चांदी धातु में सुरक्षात्मक गुण भी होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अपने घर के मंदिर या कार्यस्थल पर चांदी का सिक्का रखने से आप नकारात्मक ऊर्जा से बच सकते हैं।
चांदी एक ऐसी धातु है को घर में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देती है। ऐसा कहा जाता है कि अपने घर के पूर्वोत्तर कोने में चांदी का सिक्का रखने से ऊर्जा के प्रवाह में सुधार होता है और अधिक सकारात्मक माहौल बनता है। आप ऐसा सिक्का घर की तिजोरी या फिर अगर आपका कोई बिजनेस है तो उसके कैश काउंटर पर भी रख सकती हैं, ये धन के प्रवाह को आकर्षित करने में मदद करता है।
घर के मंदिर में चांदी का सिक्का रखने से खुशहाली बनी रहती है और समृद्धि के द्वार खुलते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए ये एक आसान वास्तु उपाय है, जिसे आप भी आजमा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।