Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:14 AM IST
image

श्री कृष्ण को कौन-कौन सी पत्तियां चढ़ानी चाहिए? जानें लाभ

भगवान श्री कृष्ण को कुछ विशेष पत्तियां चढ़ाना भी अति शुभ होता है। इन पत्तियों को चढ़ाने से कई तरह के लाभ मिलत हैं। आइये जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण को कौन सी पत्तियां चढ़ानी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-10-03, 16:50 IST

श्री कृष्ण की पूजा के दौरान उन्हें कई प्रकार के फूल चढ़ाए जाते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि कृष्ण चरणों में फूल अर्पित करने से जीवन हमेशा खुशियों से महकता रहता है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि भगवान श्री कृष्ण को कुछ विशेष पत्तियां चढ़ाना भी अति शुभ होता है। इन पत्तियों को चढ़ाने से कई तरह के लाभ मिलत हैं। आइये जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण को कौन सी पत्तियां चढ़ानी चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ।

भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाएं पीपल की पत्तियां

2

भगवांस श्री कृष्ण को पीपल की पत्तियां चढ़ाने से घर में कैसा भी दोष क्यों न हो दूर हो जाता है। इसके अलावा, भगवान कृष्ण के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं की कृपा भी मिलने लगती है।

यह भी पढ़ें: आम के पेड़ की लकड़ी का दीपक जलाने से क्या होता है?

भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाएं तुलसी की पत्तियां

तुलसी दल श्री कृष्ण का प्रिय माना जाता है। ऐसे में तुलसी दल भी श्री कृष्ण को अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है और घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाएं अशोक की पत्तियां

अशोक के पेड़ में भगवान शिव का वास होता है। ऐसे में अशोक की पत्तियां श्री कृष्ण को चढ़ाने से वह बहुत प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं, शुक्र ग्रह का वास होने के कारण वैवाहिक जीवन मधुर बनता है।

यह भी पढ़ें: हाथ में कितनी अंगूठियां पहननी चाहिए?

भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाएं कदंब की पत्तियां

which leaves should be offered to shri krishna

कदंब का फूल भगवान श्री कृष्ण का प्रिय माना जाता है। ऐसे में कदंब का फूल भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहेता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

More For You

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर भगवान श्री कृष्ण को कौन सी पत्तियां चढ़ाना शुभ माना जाता है और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;