
Shri Krishna Ke Sasural Se Judi Batein: श्री कृष्ण के जन्म स्थल के बारे में तो सभी जानते हैं, यहां तक कि श्री कृष्ण की मृत्यु कहां हुई इसके बारे में भी लोगों को पता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि श्री कृष्ण का ससुराल कहां है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं श्री कृष्ण के ससुराल से जुड़ी दिलचस्प बातें।

शास्त्रों के अनुसार, श्री कृष्ण का ससुराल अमरावती माना जाता है। अमरावती के कौण्डन्यपुर गांव में श्री कृष्ण की पत्नी रुक्मिणी का जन्म हुआ था। रुक्मिणी के पिता का नाम भीष्मक था। श्री कृष्ण और रुक्मिणी देवी के विवाह को लेकर ऐसा कहा जाता है कि श्री कृष्ण ने रुक्मिणी का अपहरण किया था जब वह अंबादेवी माता के दर्शनों के लिए अपनी सहेलियों के साथ जा रही थीं।
यह भी पढ़ें: क्या किसी को गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं?
असल में देवी रुक्मिणी ने कभी श्री कृष्ण को देखा नहीं था लेकिन उनके बारे में बहुत कुछ सुना था। श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में सुन-सुनकर देवी रुक्मिणी को श्री कृष्ण से प्रेम हो गया और उन्होंने श्री कृष्ण से विवाह की ठान ली। जब उनके पिता और उनक भाई रुक्मी ने उनका विवाह कहीं और तय कर दिया तब देवी रुक्मिणी अम्बादेवी मंदिर कृष्ण से विवाह की प्रार्थना करने गईं।

तभी श्री कृष्ण वहां पहुंचे और उन्होंने रुक्मिणी देवी की इच्छा अनुसार उनका अपहरण कर उनसे विवाह रचाया। अमरावती की राजकुमारी द्वारिका की पटरानी बनीं। ऐसा कहा जाता है कि अमरावती में भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा रानी की पूजा नहीं होती है, बल्कि वहां श्री कृष्ण के साथ रुक्मिणी देवी की पूजा का विधान है। वहां रुक्मिणी देवी को ही श्री कृष्ण की परम शक्ति मानते हैं।
यह भी पढ़ें: इस दुर्लभ फूल का दिखना देता है कई संकेत, जानें
ऐसा कहा जाता है कि अमरावती जाकर जो भी कोई श्री कृष्ण के साथ देवी रुक्मिणी की पूजा करता है उसके वैवाहिक जीवन में आने वाले कष्ट दूर हो जाते हैं और दांपत्य जीवन प्यार से भर जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कहां है श्री कृष्ण का ससुराल और क्या है उनके ससुराल से जुड़ी खास बातें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ स वाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।