आम के पेड़ की लकड़ी का दीपक जलाने से क्या होता है?

आम के पेड़ का संबंध मंगल ग्रह से है। इसी कारण से आम के पेड़ की पत्तित्यों को शुभ एवं मांगलिक कार्यों के दौरान प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही, इनसे जुड़े ज्योतिष उपाय भी शास्त्रों में बताये गए हैं।  
image

ज्योतिष शास्त्र में आम के पेड़ का बहुत महत्व माना गया है। आम के पेड़ में कामदेव का वास होता है। इसके अलावा, आम के पेड़ का संबंध मंगल ग्रह से है। इसी कारण से आम के पेड़ की पत्तित्यों को शुभ एवं मांगलिक कार्यों के दौरान प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही, इनसे जुड़े ज्योतिष उपाय भी शास्त्रों में बताये गए हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि आम के पेड़ की सूखी लकड़ी से अगर रोजाना घर पर दीया जलाए जाए तो इससे कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

आम के पेड़ की सूखी लकड़ी से दीपक जलाने के क्या लाभ हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आम के पेड़ की सूखी लकड़ी से दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता आती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

aam ki lakdi se diya jalane se kya hota hai

इसके अलावा, आम के पेड़ की सूखी लकड़ी से दीपक जलाने से शुभ कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, विशेष रूप से विवाह की बाधाएं।

यह भी पढ़ें:क्यों होते थे पुराने घरों में दो पल्ले वाले दरवाजे? जानें इसके ज्योतिषीय लाभ एवं महत्व

आम के पेड़ की सूखी लकड़ी से दीपक जलाने से मंगल ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं और उनकी शुभता व्यक्ति और उसके परिवार को मिलती है।

आम के पेड़ की सूखी लकड़ी से दीपक जलाने से कामदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है और क्लेश मिटता है।

यह भी पढ़ें:फिटकरी को लॉकर में रखने से क्या होता है?

आम के पेड़ की सूखी लकड़ी से दीपक जलाने से पारिवारिक विवादों में भी कमी आती है। परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल बढ़ता है।

aam ki lakdi se diya jalane se kaun se labh milte hain

आम के पेड़ की सूखी लकड़ी से दीपक अगर कुंवारी कन्या रोजाना जलाए तो इससे उसके विवाह में आ रही देरी खत्म होगी और शीघ्र विवाह होगा।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर आम की सूखी लकड़ी से दिया जलाने से कौन से लाभ मिलते हैं और क्या है इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP