किस दिन झाड़ू खरीदना चाहिए?

सनातान धर्म में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसे शुभ दिन में खरीदने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। 

When we Should buy broom ()

(when we should buy broom) ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। वहीं सप्ताह के हर दिन के बारे में कोई न कोई नियम हैं। जिनका पालन करने से जातक को लाभ हो सकता है। वहीं धार्मिक शास्त्रों में झाड़ू को खरीदने के लिए भी शुभ दिन बताए गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर झाड़ू को शुभ दिन पर खरीदा जाए, तो जातक को धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में किस दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अमावस्या को खरीदें झाड़ू (Buy broom on Amavasya)

broom mistakes to avoid for prosperity

अमावस्या नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन खरीदी गई झाड़ू समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा ला सकती है। साथ ही जातक को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

मंगलवार को खरीदें झाड़ू (buy broom on tuesday)

मंगलवार का दिन हनुमान जी का माना जाता है। जो साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। खरीदी गई झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष है, तो उससे भी राहत मिल सकती है। मंगलवार के दिन झाड़ू खरीदने के बाद उसकी पूजा विशेष रूप से करें।

शनिवार को खरीदें झाड़ू (buy broom on saturday)

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन खरीदी गई झाड़ू घर में स्थिरता और समृद्धि ला सकती है। इसके अलावा कुंडली में स्थित शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - धन लाभ के लिए झाड़ू से जुड़े 5 जरूरी वास्‍तु टिप्‍स पंडित जी से जानें

रविवार को खरीदें झाड़ू (buy broom on sunday)

रविवार का दिन सूर्यदेव का माना जाता है। जो प्रकाश और ऊर्जा का प्रतीक हैं। रविवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर में सकारात्मकता और खुशहाली ला सकती है। साथ ही जातक को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - घर में झाड़ू रखते समय भूलकर भी न करें वास्तु से जुड़ी ये गलतियां

झाड़ू खरीदने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान (Keep these things in mind while buying a broom)

vastu tips for money broom

  • झाड़ू को कभी भी सूर्यास्त के बाद नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर में आर्थिक समस्याएं आने लग जाती है।
  • झाड़ू को घर में लाते समय उसे पूजा गृह में रखकर उसकी पूजा करनी चाहिए। इसके बाद ही उपयोग करना चाहिए।
  • झाड़ू का प्रयोग हमेशा सूर्योदय के बाद करना चाहिए और सूर्यास्त से पहले उसका प्रयोग बंद कर देना चाहिए।
  • झाड़ू को कभी भी खराब दशा में नहीं रखना चाहिए और उसे नियमित रूप से बदलते रहना चाहिए।
  • झाड़ू को कभी भी मेनगेट पर न रखें, बल्कि छिपाकर रखना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP