घर में रखी झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप झाड़ू रखते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करती हैं तो घर की सुख समृद्धि सदैव बनी रहती है। ज्योतिष के साथ वास्तु शास्त्र में झाड़ू को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
इसका संबंध धन से होता है और इसे सही दिशा में रखने से सुख समृद्धि सदैव बनी रहती है और सौहार्द्र आता है। लेकिन कई बार आपकी कुछ वास्तु से जुड़ी गलतियां आपके लिए धन हानि और नुकसान का कारण भी बन सकती हैं।
ऐसी ही गलतियों में से एक है झाड़ू को ठीक से न रखना। वास्तु में मान्यता है कि यदि आप घर की सही दिशा और स्थान पर इसे नहीं रखती हैं तो ये आपके लिए समस्याओं का कारण भी बन सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि आपको घर में झाड़ू रखते समय किन बातों का ध्यान रखें चाहिए।
गलत दिशा में न रखें झाड़ू
झाड़ू को कभी भी गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण (ईशान कोण में न रखें ये चीजें)में नहीं रखना चाहिए। चूंकि इसे देवी-देवताओं की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा में झाड़ू न रखने की सलाह दी जाती है। झाड़ू को गलत दिशा में रखने से धन हानि हो सकती है। झाड़ू को घर की दक्षिण दिशा या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। ये आपके लिए शुभ हो सकता है।
घर से किसी के बाहर जाने पर न लगाएं झाड़ू
कभी भी आपको घर के किसी भी व्यक्ति के घर से बाहर निकलते ही आपको झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे बाहर जाने वाले व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता नहीं मिलती है।
यही नहीं यदि आपके घर में नई बहू का आगमन हो या बेटियां घर से ससुराल जा रही हों तब भी आपकी तुरंत झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर की लक्ष्मी रूठ सकती है और आपको धन हानि हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में झाड़ू लगाने के इन नियमों का पालन करें, होगी धन की वर्षा
दो झाड़ू एक साथ न रखें
हमेशा ध्यान रखें कि आपको एकसाथ दो झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। अगर आपके घर में एक से ज्यादा झाड़ू हैं तो उन्हें घर के अलग हिस्सों में रखें। कभी भी एक के ऊपर दूसरा झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इससे आपके घर में लड़ाइयां हो सकती हैं।
झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखें
आपको हमेशा झाड़ू को छिपाकर रखना चाहिए। इसे ऐसी जगह रखें जिससे बाहर से आने वाले व्यक्ति की नजर इस पर न पड़े। यदि आप झाड़ू को खुली जगह पर रखते हैं तो घर में वास्तु दोष लग सकता है। इसके साथ ही आपको टूटी हुई झाड़ू को भी घर से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए।
लेकिन आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कभी भी झाड़ू को बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए और इसे किचन में भी नहीं रखना चाहिए। इससे आपके परिवार के लोगों के बीच लड़ाई-झगडे बढ़ सकते हैं।
सीधी खड़ी न रखें झाड़ू
झाड़ू को हमेशा लेटाकर ही रखना चाहिए। इसे कभी भी सीधा खड़ा करके न रखें। इस तरह रखी हुई झाड़ू आपके जीवन में परेशानियों का कारण बन सकती है। सीधी रखी हुई झाड़ू आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा को न्योता देती है और परेशानियों का कारण बन सकती है।
झाड़ू को घर में रखते समय आपको इसे रखने के तरीके पर जरूर ध्यान देना चाहिए, जिससे आपसी रिश्ते ठीक बने रहें और कोई समस्या न आए। गलत तरीके से रखी झाड़ू आपके लिए वास्तु दोष का कारण बन सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
झाड़ू पर पैर न लगाएं
आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि झाड़ू पर कभी पैर नहीं लगाने चाहिए। यदि आप झाड़ू को पैर लगाते हैं तो ये माता लक्ष्मी का अपमान करने के समान होता है। झाड़ू को पैर लगाने से घर में वास्तु दोष हो सकता है और आपको आर्थिक हानि भी हो सकती है।
अगर आप घर में झाड़ू रखती हैं तो इसे रखने के सही वास्तु नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहे और घर में खुशहाली आए।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों