when is shardiya navratri in 2025

Navratri 2025: कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि? जानें कलश स्थापना से लेकर पूजा तक का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में 4 नवरात्रि आती हैं, इन्हीं में से एक है अश्विन माह में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि। तो चलिए जानते हैं कि इस साल कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि और क्या है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।  
Editorial
Updated:- 2025-08-19, 13:23 IST

हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष में शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। शारदीय नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है। भक्त नवरात्रि के नौ दिन व्रत का पालन करते हैं और देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उनके अलग-अलग स्वरूपों के अलग-अलग मंत्रों का जाप करते हैं। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि शारदीय नवरात्रि के ये नौ दिन माता पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के सभी दुखों और बुराइयों का नाश करती हैं।

इसके अलावा, वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें यह भी बताया कि शारदीय नवरात्रि के नौ दिन अगर संकल्प लेकर माता के समक्ष अनुष्ठान किया जाए तो इससे मनोकामना अवश्य पूरी होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस साल कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व।

शारदीय नवरात्रि 2025 कब से शुरू है?

आश्विन माह के शुक्ल की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 सितंबर, रविवार के दिन रात 1 बजकर 23 मिनट से हो रही है। वहीं, इसका समापन 22 सितंबर, सोमवार के दिन रात 2 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 22 सितंबर से होगा।

shardiya navratri 2025 ki tithiya

चूंकि शारदीय नवरात्रि का पहला दिन सितंबर की 22 तारीख को पड़ रहा है, ऐसे में कलश स्थापना जिसे घटस्थापना भी कहा जाता है, इसी दिन की जाएगी। साथ ही, अगर आप विशेष पूजा या अनुष्ठान का संकल्प ले रहे हैं तो वह भी इसी दिन जल अर्पण के साथ शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: माता दुर्गा की इस विधि से की गई पूजा हो सकती है विशेष फलदायी, यहां जानें पूजन सामग्री समेत अन्य बातें

शारदीय नवरात्रि 2025 का कलश स्थापना मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर सुबह में एक मुहूर्त बन रहा है जिसमें घटस्थापना करना उत्तम रहेगा, लेकिन अगर किसी कारण से इस मुहूर्त में घटस्थापना न हो पाए तो अभिजीत मुहूर्त भी इस दिन उपलब्ध है। इसके अलावा, स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त भी मौजूद है।

  • ब्रह्म मुहूर्त: 22 सितंबर 2025 को सुबह 04:43 बजे से सुबह 05:31 बजे तक
  • कलश स्थापना मुहूर्त: 22 सितंबर 2025 को सुबह 06:09 बजे से सुबह 08:06 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: 22 सितंबर 2025 को सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक

यह भी पढ़ें: Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ

शारदीय नवरात्रि 2025 का महत्व

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा एवं व्रत रखने से ग्रहों की दशा और दिशा में सुधार होता है। नव ग्रह शुभ परिणाम देने लगते हैं और ग्रहों से जुड़ा दोष दूर होता है। विशेष रूप से चंद्रमा और शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं और सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।

shardiya navratri 2025 ki dates

शारदीय नवरात्रि की पूजा और व्रत के फल स्वरूप व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, घर या व्यक्ति के आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। स्वास्थ्य और धन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। ये नौ दिन सिद्धियां प्राप्ति के लिए भी शुभ माने जाते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
शारदीय नवरात्रि के दौरान क्या दान करें? 
शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रृंगार सामग्री, वस्त्र, मिठाई, खिलौने और दक्षिणा दान कर सकते हैं। 
शारदीय नवरात्रि के दौरान कौन सा दीया जलाएं? 
शारदीय नवरात्रि के दौरान कपूर, लौंग या तेजपत्ते का दीया जलाना बहुत शुभ माना जाता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;