सूर्य को नवग्रहों का राजा और ऊर्जा, प्रकाश, जीवन का स्रोत माना जाता है और रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और सफलता आती है। सूर्य देव की कृपा से स्वास्थ्य अच्छा रहता है, करियर, शिक्षा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। इतना ही नहीं, सूर्य देव की पूजा से शनि दोष और राहु-केतु के प्रभावों को भी कम किया जा सकता है। अब ऐसे में अगर आप सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो रविवार के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
रविवार के दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय जल में लाल फूल, अक्षत, और थोड़ा गुड़ मिला लें। अर्घ्य देते हुए "ऊं सूर्याय नमः" या "ऊं घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें। अर्घ्य देते समय जल की धारा से सूर्य की किरणों को देखना शुभ होता है। ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है।
रविवार के दिन सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। आप रविवार के दिन नियमित रूप से 21 बार इसका पाठ करें। इससे लाभ हो सकता है।
रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखी दीपक जलाना भाग्योदय के लिए बहुत ही प्रभावी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है और जीवन में कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - जानिए सूर्यदेव के परिवार के बारे में कुछ खास बातें
रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है। यदि आप पूरे लाल वस्त्र नहीं पहन सकते, तो लाल रुमाल या कोई लाल वस्तु अपने पास रखें। साथ ही, माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। आपको बता दें, लाल रंग सूर्य का प्रिय रंग है और यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है और कुंडली में स्थित सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - सूर्य देव की पूजा करने से मिलते हैं ये चार बड़े लाभ
रविवार के दिन गुड़ और चावल को मिश्रित करके बहते हुए जल में प्रवाहित करना शुभ माना जाता है। रविवार के दिन रोटी में गुड़ रखकर गौ माता को खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी दूर होती है। रविवार की शाम को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ का योग बनता है।
रविवार की शाम को 5 लौंग, 3 कपूर और 3 बड़ी इलायची लेकर जला लें। जब इनमें अग्नि की लपटें उठने लगें तो इसे सभी कमरों में घुमाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। रविवार की रात सोने से पहले 4 लौंग चुपचाप घर में किसी ऐसे स्थान पर फेंक दें, जहां अंधेरा हो। माना जाता है कि इससे धन की कमी दूर होती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।