सनातन धर्म में शनिदेव को सभी कर्मों का फल देने वाला दाता कहा जाता है। इनकी पूजा विशेष रूप से शनिवार के दिन होती है। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव की पूजा करने के लिए कई नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। साथ ही मंत्रों का जाप करने के लिए सही विधि के बारे में जानने की आवश्यकता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी जातक के कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो शनिदेव की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। अब ऐसे में सवाल है कि क्या शनिदेव की पूजा में लाल चंदन चढ़ा सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
लाल चंदन का प्रयोग शनिदेव को प्रसन्न करने और शनि ग्रह से जुड़े बुरे प्रभावों को कम करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इसे चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया के दौरान आने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। लाल चंदन को शीतलता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे शनिदेव को अर्पित करने से मन को शांति मिलती है। इतना ही नहीं, जो जातक अपने व्यापार या करियर में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए लाल चंदन का उपाय बहुत प्रभावी माना जाता है। लाल चंदन का तिलक लगाने या इसे शनिदेव को अर्पित करने से सफलता और वृद्धि हो सकती है। इतना ही नहीं, अगर कोई जातक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से परेशान है तो शनिदेव को लाल चंदन चढ़ाने से लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन करें ये 3 काम
लाल चंदन को घिसकर उसका लेप बनाएं। इस लेप को शनिदेव की प्रतिमा पर लगाएं।
लाल चंदन की माला से शनिदेव के मंत्रों का जाप करना विशेष लाभकारी होता है। आप "ऊं प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः" या "ऊं शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप कर सकते हैं। कम से कम एक माला यानी कि 108 जाप करें।
आप स्वयं भी लाल चंदन का तिलक माथे पर लगा सकते हैं। इससे भी शनि के दुष्प्रभाव कम होते हैं।
शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और वहीं बैठकर लाल चंदन की माला से शनि मंत्रों का जाप करें। साथ ही जप माला जाप हो जाए, तब लाल चंदन का तिलक शनिदेव को लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें - Shani Dev Puja Vidhi: इस विधि से करें शनिवार की पूजा, मिल सकती है साढ़े साती से मुक्ति
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।