wearing red clothes on sunday

रविवार के दिन लाल कपड़े पहनने से क्या होता है? जानें ज्योतिष से

रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित होता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं रविवार के दिन लाल कपड़ा पहनने से क्या होता है। अगर नहीं, तो आइए इस बारे में यहां ज्योतिष से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-04, 11:00 IST

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि सप्ताह का हर दिन किसी देवी-देवता को समर्पित है। शनिवार का दिन शनिदेव और शनि ग्रह का माना जाता है, तो रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। सूर्य देव को ऊर्जा, आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्यदेव का प्रिय रंग लाल है और अगर आप रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनते हैं तो यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में रंगों का भी विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि हर ग्रह से एक रंग जुड़ा होता है और ये रंग हमारी जिंदगी की ऊर्जा पर असर डालते हैं। रविवार का स्वामी सूर्य है और उनका पसंदीदा रंग लाल है। ऐसे में अगर आप रविवार के दिन लाल कपड़े पहनते हैं तो यह जीवन के एक नहीं, कई क्षेत्रों पर असर डालता है। आइए, यहां पंडित और ज्योतिष श्री राधे श्याम मिश्रा से इस बारे में जानते हैं।

रविवार को लाल कपड़े पहनने से क्या होता है?

ग्रहों पर प्रभाव 

woman doing pooja in red saree

आप रविवार के दिन लाल कपड़े पहनते हैं तो सूर्य ग्रह मजबूत होता है। सूर्य ग्रह मजबूत होने से शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य नीचे हो या अशुभ स्थिति में हो तो रविवार के दिन लाल कपड़ा पहनने से लाभ हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या शनि की साढ़े साती के दौरान काले वस्त्र धारण करने चाहिए? जानें ज्योतिष की राय

सकारात्मक उर्जा

अगर आप हमेशा थका-थका महसूस करती हैं, तो सूर्य देव की पूजा करने के साथ रविवार के दिन लाल कपड़े पहनने से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से व्यक्ति को मजबूती मिलती है।

आत्मविश्वास में बढ़ोतरी

सूर्य को राजा ग्रह भी माना जाता है। ऐसे में इसके मजबूत होने से व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

पारिवारिक जीवन पर असर

पिता के साथ संबंधों में खटास रहती है तो रविवार के दिन लाल कपड़ों को पहनना शुभ हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि सूर्य पितृकारक ग्रह है। इसकी पूजा करने से पितृ संबंधों में सुधार आ सकता है। इतना ही नहीं, परिवार और रिश्तों में स्थिरता भी आती है।

आर्थिक क्षेत्र पर असर

सूर्य देव की पूजा और रविवार के दिन लाल कपड़े पहनने से करियर में उन्नति और व्यवसाय में लाभ हो सकते हैं। वहीं, अगर लंबे समय से नौकरी में प्रमोशन रुका है या सरकारी कार्यों में सफलता नहीं मिल रही है, तो भी सूर्य का पूजन लाभकारी हो सकता है।

स्वास्थ्य पर असर 

red clothes and sunday connection

सूर्य को रोग-प्रतिरोधक भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव का पूजन करने से दिल, आंखें और मानसिक समस्याएं दूर रहती हैं। साथ ही लाल रंग ऊर्जा का प्रतीक होता है। जिसकी मदद से थकान, कमजोरी और मानसिक तनाव में राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: बृहस्पतिवार को पीले कपड़े पहनना क्यों होता है शुभ, जानें एक्सपर्ट की राय

रविवार के दिन लाल कपड़े पहनने का सही तरीका क्या है?

  • पंडित जी के मुताबिक, रविवार के दिन प्रात: काल उठकर स्नान करने के बाद शुद्ध लाल वस्त्र पहनें।
  • लाल वस्त्र पहनने के बाद एक तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, सिंदूर और चावल डालें। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • अर्घ्य देते समय ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। यह मंत्र आप 11, 21 या 108 बार पढ़ सकते हैं।
  • इसके अलावा रविवार के दिन सात्विक भोजन करें और किसी का बुरा करने या झूठ बोलने से बचें।

अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर या शत्रु भाव में है तो रविवार के दिन ऐसा करना विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
रविवार के दिन कौन-से रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है?
रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सूर्य देव का प्रिय रंग लाल माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;