एक कहावत है हर एक रंग कुछ कहता है। यही नहीं हर रंग के अपने अलग ही मायने होते हैं। इसी वजह से हर दिन अलग रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। सप्ताह में हर एक दिन अलग देवी देवताओं को समर्पित होता है और हर एक देवी देवताओं के हिसाब से ही उनके पूजन के समय और कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि किसी भी रंग के कपड़े किसी विशेष दिन पहनने से आपका भाग्य बदल सकता है और घर में सुख समृद्धि आ सकती है।
रंगों को धारण करने के क्रम में बृहस्पतिवार को पीले रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन पीले वस्त्र धारण करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर धन और धान्य से पूर्ण हो जाता है। आइए नई दिल्ली के जाने माने पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जी जानें बृहस्पतिवार को पीले कपड़े पहनना क्यों शुभ होता है और इससे क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
हिन्दू धर्म के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के साथ ही देवगुरु बृहस्पति जी को समर्पित माना जाता है। इसलिए इस दिन लोग उपवास भी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन विष्णु भगवान् का पूजन व उपवास समस्त पापों से मुक्त करता है। कहा जाता है कि विष्णु भगवान के साथ बृहस्पति देव को भी पीला रंग बेहद पसंद है। इसलिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लोग इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं। गुरूवार को पीले वस्त्र धारण करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
हिन्दू धर्म के अनुसार पीले रंग को अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी वजह से शादी जैसी पवित्र रस्म में पीले वस्त्रों को धारण करके हल्दी पूजन किया जाता है। यही नहीं शुभ संकेत देने वाली हल्दी का रंग भी पीला होता है। इसलिए पीले वस्त्रों को धारण करना कई रोगों से मुक्ति दिलाने में भी मदद करता है।
पीले रंग से सम्पन्नता आती है। कहा जाता है कि बृहस्पतिवार के दिन पीले वस्त्र धारण करने से घर में सम्पन्नता आती है। यहां तक कि यदि आप किसी वजह से इस दिन पीले वस्त्र धारण नहीं कर पा रहे हैं और किसी शुभ कार्य जैसे जॉब इंटरव्यू के लिए निकल रहे हैं तो कपड़ों में थोड़ी सी हल्दी लगा लें। ऐसा करने से कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें:गुरुवार को पीले रंग के कपड़े जरूर पहनें, इससे हेल्थ को मिलेंगे ये 3 जबरदस्त फायदे
बृहस्पतिवार के दिन पीले वस्त्रों को धारण करने से नकारात्मक विचारों को दूर किया जा सकता है। यही नहीं इस दिन पीले वस्त्र धारण करके विष्णु जी का पूजन करने से घर में सकारात्मकता आती है और बुराई का नाश होता है।
कहा जाता है कि गुरूवार को यदि पीले वस्त्र धारण किये जाते हैं तो विवाह में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जा सकता है। कुँवारी कन्याएं यदि पीले वस्त्र धारण करती हैं तो जल्द ही सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। यदि शादी के लिए रिश्ता नहीं मिल रहा है या फिर आपका रिश्ता होने के बाद टूट जाता है तो अच्छे जीवनसाथी के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़ेपहनना शुरु करें।
इसे जरूर पढ़ें:Thursday Special: भगवान विष्णु के हैं भक्त तो दें इन 10 आसान सवालों के जवाब
कहा जाता है कि विवाह के लिए कन्या के ऊपर गुरु की कृपा होनी ही चाहिए अन्यथा कन्या के विवाह में बहुत समस्याएं आती हैं। इसलिए विषम परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने के लिए और अच्छे रिश्ते के लिए कुँवारी लड़कियों को गुरुवार वाले दिन पीले कपड़े जरूर पहनने चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and pintrest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।