दुनिया बहुत रंग-बिरंगी है, अगर हमारे जिंदगी में रंग ही ना हो तो लाइफ बोरिंग सी लगने लगती है। वैसे ही हर रंग की एक अपनी विशेष पहचान होती है। क्या आप जानती हैं कि कुछ रंग ऐसे भी हैं जिन्हें आप कपड़ा के रूप में पहनें तो आपको बहुत पॉजिटीव महसूस होता है। जी हां, सिर्फ इतना ही नहीं, रंग बॉडी को उर्जावान व आत्मविश्वासी बनाते है। प्राचीन समय से ही पीले रंग को उर्जावान रंगों की श्रेणी में रखा गया है। हम आपको बताएंगे कि पीले रंग के कपड़े पहनने से आपकी हेल्थ को क्या फायदे होते हैं। अगर आप भी वीरवार के दिन पीले कपड़े पहनती हैं और जानना चाहती हैं कि इसे फायदे होगा तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
दरअसल, अमेरिका में हुई रिसर्च से ये बात सामने आई है कि पीला रंग इंसान की उमंग को बढ़ाने के साथ-साथ ब्रेन को भी अधिक एक्टिव करता है। यह अध्धयन अमेरिका में 500 से अधिक महिलाओं पर 3 वर्ष तक किया गया। जिसमें पता चला कि जो महिलाएं महीने में पीले रंग के कपड़ों को ज्यादा पहनती थी उन महिलाओं की कार्यक्षमता व आत्मविश्वास दूसरी महिलाओं की तुलना में बहुत ज्यादा अधिक था। इन महिलाओं को अपने काम के साथ-साथ अपनी हेल्थ बनाने का ध्यान भी अधिक आया।
इसे जरूर पढ़ें: Hues Of Yellow: Celebs Are Crushing Over This Vibrant Shade
वहीं शोधकर्ताओं का मानना हैं कि पीले रंग के कपड़े पहनने से ब्रेन का सोचने समझने वाला भाग अधिक एक्टिव हो जाता है जो इंसान के अंदर एनर्जी पैदा करता है। यह रंग इंसान को खुशी व उंमग प्रदान करता है। शायद कुछ लोग ही यह बात जानते हैं कि हिंदुस्तान में वीरवार को पीले कपड़ा पहनकर पूजा की जाती है। जिसका महत्व एनर्जी से ही है।
कलर थेरेपी में पीला रंग पहनने से हमारी सोच पॉजिटिव होती है। सुर्य का रंग भी पीला होता है जो हमारे लिए नया सवेरा लेकर आता है इसलिए गुरुवार के दिन पीला रंग पहनने से खास लाभ मिलता है और जीवन को नयी प्रेरणा मिलती है। बॉलीवुड के कई स्टार्ट भी वीरवार के दिन पीला रंग पहनना पसंद करते हैं।
फेमस रंग विशेषज्ञ एन्थोनी एल्डर का मानना हैं कि
''जैसा हम खाना खाते हैं वैसा ही हमारा शरीर होता है। इसी तरह से जैसे हम कपड़ पहनते हैं वैसी ही हमारी पर्सनैलिटी होती है। हमारा जीवन रंगों से बना है और हमारे जीवन में पीले रंग को कर्मठता तत्परता और उत्तरदायित्व निभाने वाला और इमोशनल रंग माना जाता है। एल्डर कहते हैं कि अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने और खुशियों को पाने के लिए रंगों का बदलाव करते रहना चाहिए।''
साथ ही विशेषज्ञ पीले रंग के कपड़े पहनने को दिमाग की शांति से जोड़ कर देखते हैं। पीले रंग को हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। फेंगशुई ने भी पीले रंग को आत्मिक रंग यानि कि आत्मा या अध्यात्म से जोड़ने वाला रंग बताया है। फेंगशुई के सिद्धांत एनर्जी पर आधारित हैं। पीला रंग सूर्य के प्रकाश का है यानि ऊष्मा शक्ति का प्रतीक। पीला रंग तारतम्यता, संतुलन और पूर्णता और एकाग्रता प्रदान करता है। इसलिए जब आप ये रंग पहनती हैं तो इससे आपके जीवन में खास बदलाव भी आता है।
ऐसा माना जाता है कि पीला रंग उत्साह बढ़ाने में मदद करता है। पीला रंग हमारे ब्रेन को अधिक एक्टिव बनाता है। जिसकी वजह से हमारे दिमाग में उठने वाली तरंगें हमें खुशी का एहसास कराती है। इस कारण न केवल हमारा उत्साह बढ़ता है, बल्कि आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। जब हम पीले रंग के कपड़े पहनते है तो सूर्य की किरणें डायरेक्ट हमारे ब्रेन पर असर डालती है। जिससे हमारे ब्रेन पर पॉज़िटिव असर पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें: वीरवार के दिन बॉलीवुड हिरोइन से लेकर आम महिलाएं सब पीले कपड़े क्यों पहनती हैं?
पीले कपड़े पहनने वाली महिलाएं अधिक आकर्षक लगती हैं। जी हां पीले रंग से निकलने वाली तरंगे हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाती है जिससे हम अधिक आकर्षक नजर आते हैं।
अगर आप भी खुद को एक्टिव और आकर्षक दिखाना चाहती हैं तो पीले रंग के कपड़े जरूर पहनें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।