what does seeing dead crow on road signifies

रास्ते में मरा हुआ कौवा दिख जाए तो मिलते हैं ये संकेत

हिन्दू धर्म में पशु-पक्षियों को दैवीय ऊर्जा से सज्ज माना गया है। किसी भी घटना का सबसे पहले पशु-पक्षियों को ही आभास होता है और फिर उनके माध्यम से हमें कई तरह के संकेत मिलते हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-04-29, 18:57 IST

Mare Hue Kauve Ka Dikhna Kis Baat Ka Sanket Hai: ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई घटनाओं का वर्णन मिलता है जिनके पीछे कोई न कोई संकेत छिपा होता है जो भविष्य की ओर इशारा करती हैं। विशेष रूप से यह संकेत पशु-पक्षियों से ज्यादा जुड़े होते हैं क्योंकि हिन्दू धर्म में पशु-पक्षियों को दैवीय ऊर्जा से सज्ज माना गया है। किसी भी घटना का सबसे पहले पशु-पक्षियों को ही आभास होता है और फिर उनके माध्यम से हमें कई तरह के संकेत मिलते हैं। ठीक ऐसे ही अगर रास्ते में कहीं भी आते या जाते आपको मरा हुआ कौवा दिख जाए तो इसके पीछे क्या-क्या संकेत हो सकते हैं आइये अजन्ते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से इस बारे में विस्तार से। 

मरे हुए कौवे का दिखना शुभ या अशुभ 

what does it mean if we see dead crow on road hindi mein

हिन्दू धर्म में कौवे को पितरों से जोड़ कर देखा जाता है। इसके अलावा, कौवे को शनि देव का वाहन भी माना जाता है। ऐसे में अगर कौवे से मिलने वाले संकेत शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या किसी को गोल्ड ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं?

वहीं, अगर बात करें मरे हुए कौवे के दिखने की तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। मरे हुए कौवे का दिखना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके पितृ आपसे अत्यधिक नाराज हैं।

इसके अलावा, आपके पितरों की नाराजगी के कारण आपके जीवन में कोई संकट आने वाला है। आपके घर में या तो कोई भयंकर बीमारी पड़ने वाला है या फिर किसी की मृत्यु हो सकती है।

यह भी पढ़ें: इस दुर्लभ फूल का दिखना देता है कई संकेत, जानें

इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि मरे हुए कौवे का दिखना शनि देव के क्रोध को भी दर्शाता है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि शनिदेव के क्रोध के कारण आपको शनि दोष लगा है।

मरे हुए कौवे का दिखना शनि की साढ़े साती या ढैय्या के आरम्भ होने को भी बतलाता है। अगर आपको भी कभी रास्ते में मरा हुआ कौवा दिखे तो हाथ जोड़कर अपने पितरों और शनिदेव से क्षमा मांग लें।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर सड़क पर अगर कौवा मरा हुआ नजर आए तो इसका क्या संकेत हो सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ स वाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;