Kitni Baar Aati Hai Shani Sade Sati: शनिदेव को हिन्दू धर्म में कर्मफलदाता माना जाता है।
शनिदेव जब किसी को दंड देते हैं तो उसके जीवन में साढ़े साती और ढैय्या का चक्र शुरू होता है।
जहां साढ़े साती 7 साल की तो वहीं, ढैय्या साधे दो साल की होती है। यह समय बहुत कष्ट देता है।
खासतौर पर साढ़े साती की लंबी अवधि में व्यक्ति को तकलीफ की चरम सीमा से गुजरना पड़ता है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स ने बताया कि साढ़ेसाती का समय जीवन में कब-कब आता है।
आइये जानते हैं कि व्यक्ति को कितनी बार साढ़े साती भुगतनी पड़ती है और कौन-कौन से समय।
कितनी बार आती है साढ़े साती?
- साढ़ेसाती किसी भी एक राशि में नहीं आती है। इसके प्रभाव में एक साथ कई राशियां आती हैं।
- साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण 7 साल तक कुछ राशियों को शनि का तीव्र वेग झेलना पड़ता है।
- शनि जिस राशि में बैठे होते हैं उस राशि के एक आगे और पीछे वाली राशि भी चपेट में आती है।
- शनि 12 राशियों (ज्योतिष में 12 राशियों का महत्व) में घूमने में 30 साल का समय लेते हैं। हर एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं।
- ऐसे में ज्योतिष गणना के अनुसार साढ़े साती हर व्यक्ति के जीवन में 3 बार जरूर आती है।
- यानी कि हर 30 बाद व्यक्ति को शनि साढ़े साती का चक्र भोगना ही पड़ता है।
क्या है साढ़े साती का प्रभाव?
- जब साढ़ेसाती शुरू होती है तब शनि दंडनायक बन जाते हैं और व्यक्ति के कर्मों का हिसाब करते हैं।
- साढ़ेसाती के दौरान व्यक्ति को आर्थिक (आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय), मानसिक और शारीरिक तौर पर कष्ट भुगतने पड़ते हैं।
- शनि साढ़ेसाती ढाई-ढाई साल के तीन अंतरालों में आती हैं। पहले में आर्थिक परेशानी होती है।
- वही, दूसरे और तीसरे अंतराल में कार्यक्षेत्र, परिवारिक जीवन और सेहत पर असर पड़ता है।
किस पर चली रही है साढ़े साती 2023?
- साल 2023 में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती का प्रकोप चल रहा है।
- ऐसे में इन राशि के लोगों को ज्यादा से ज्यादा भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
साढ़े साती के जीवन में आने और उसके प्रभाव से जुड़ी समस्त जानकारी आप यहां पढ़ सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों