आर्थिक समस्याओं से हैं परेशान तो खरमास में करें ये उपाय

अगर आपका धन व्यर्थ में व्यय हो रहा है और आपको धन से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप खरमास में कुछ विशेष उपाय आजमा सकते हैं। 

kharmas astro remedies for finance issues

हिन्दू धर्म में प्रत्येक महीनों का अपना अलग महत्व है। ऐसे ही महीनों में से एक है खरमास। यह एक ऐसा महीना है जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। आमतौर पर इस महीने में शुभ कार्यों की मनाही होती है।

इस महीने में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य भी नहीं किए जाते हैं और कोई भी शुभ कार्य को मन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब इसे खरमास कहा जाता है। इस साल यह महीना दिसंबर के महीने में 16 तारीख से शुरू हो रहा है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि कुछ उपाय किये जाते हैं तो आपके जीवन में समृद्धि के मार्ग खुल सकते हैं। काफी समय से चली आ रही धन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें इस महीने में कौन से काम करने से आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

तुलसी की पूजा

kharmas astro remedies for money

यदि आप खरमास में नियमित रूप से तुलसी का पूजन करती हैं और इसमें जल चढ़ाती हैं तो ये घर की सुख समृद्धि के लिए अच्छा होता है। यदि आपके घर में बहुत लंबे समय से धन को लेकर कोई समस्या चली आ रही है तो आप ये उपाय जरूर करें।

ऐसा माना जाता है कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं और यदि आप इसका पूजन करती हैं तो विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और सभी समस्याओं को दूर करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Kharmas 2022: कब से शुरू हो रहा है खरमास, जानें इसका महत्व और सूर्य से संबंध

भगवान विष्णु का पूजन

खरमास में सभी शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है, लेकिन इस दौरान किया गया पूजा पाठ भगवान तक सीधे पहुंचता है। यदि आप खरमास के दौरान भगवान विष्णु का पूजन नियमित रूप से करती हैं तो आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि विष्णु पूजन से आपकी सभी समस्याओं का हल मिलने लगता है।

सूर्य को कुमकुम मिलाकर जल चढ़ाएं

kharmas  remedies for money loss

खरमास को सूर्य की पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप इस पूरे महीने सूर्य को जल देते हैं तो आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक हो सकता है। यदि आपके ऊपर कोई बड़ा कर्ज है तो आप सूर्य को जल देते समय उसमें एक चुटकी कुमकुम और अक्षत डालकर जल दें।

गरीबों को दान दें

खरमास में दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस महीने में किया गया दान आपको शुभ फलों की प्राप्ति कराता है। इस पूरे महीने आप किसी जरूरतमंद को उसके इस्तेमाल की चीजें दें और गरीबों को भोजन कराएं तो विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

इस महीने में दान करने का फल आपको मोक्ष तक ले जाता है। यदि आप खरमास में गर्म कपड़ों, कंबल आदि का दान करेंगे तो विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: खरमास में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है नुकसान

लक्ष्मी जी को सिंदूर चढ़ाएं

kharmas  astro remedies for money problem

यदि आपके विवाह में बाधा आ रही है या फिर धन से संबंधित कोई बड़ी समस्या है तो आप खरमास में माता लक्ष्मी का पूजन करने के साथ उन्हें सिंदूर चढ़ाएं। आपकी सभी बाधाएं दूर होंगी और विवाह में आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

इस उपाय से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। यह उपाय विशेष रूप से आप शुक्रवार के दिन आजमाएं। माता लक्ष्मी को सिंदूर लगाने के बाद माथे पर इसका तिलक लगाएं।

धार्मिक स्थानों की यात्रा करें

यदि आप खरमास में धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस महीने में कम से कम एक बार किसी तीर्थ स्थल के दर्शन करने जाएं और किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करें। इस उपाय से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

यदि आप खरमास में यहां बताए विशेष उपाय आजमाएंगे तो आपकी सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं और धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Recommended Video

images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP