Long Aur Kapur Jalaane Ke Labh: ज्योतिष शास्त्र में लौंग और कपूर का बहुत महत्व बताया गया है। वहीं, घरों में भी लोग लौंग और कपूर के उपाय किया जाते हैं। घर की महिलाएं लौंग और कपूर भी जलाती हैं।
हालांकि लौंग और कपूर जलाने के लाभ तो मिलते हैं लेकिन अगर उन्हें नियमों के साथ जलाया जाए। ज्योतिष में लौंग और कपूर जलाने से जुड़े उपाय ही नहीं नियमों का वर्णन भी मिलता है जिनका पालन आवश्यक माना गया है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के अनुसार, घर में लौंग और कपूर जलाने के दौरान इस जुड़ा समय और जलाने वाले बर्तन का ध्यान रखा बहुत जरूरी है। ऐसे में आइये जानते हैं कि किस बरतन में लौंग और कपूर जलाने चाहिए।
आप में से बहुत से लोग लौंग और कपूर जलाते समय मिट्टी (मिट्टी की इन चीजों को घर में रखना होता है शुभ) के दीपक या मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करते होंगे। इसके अलावा, कई घरों में स्टील के किसी पुराने बर्तन या कटोरी में कपूर और लौंग को जलाना भी आम है।
यह भी पढ़ें: घर में आ सकता है अपार पैसा, बस अपने कमरे में लौंग से करें ये उपाय
शास्त्रों में बताया गया है कि मिट्टी के दीपक में कपूर या लौंग या फिर कपूर-लौंग को जलाना अशुभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टील की धातु को अपित्र माना जाता है। स्टील का प्रयोग घर में भारी दोष पैदा करता है।
यही कारण है कि पूजा-पाठ या शुभ कार्यों में स्टील का उपयोग नहीं होता है। वास्तु में भी यह बात कही गई है कि स्टील के बर्तन के इस्तेमाल से वास्तु दोष लगता है और राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) का दुष्प्रभाव घर में बढ़ने लग जाता है।
वहीं, मिट्टी को पवित्र माना जाता है और मिट्टी से बनी वस्तुओं का पूजा-पाठ में इस्तेमाल भी होता है लेकिन इसके बावजूद भी लौंग और कपूर मिट्टी के बर्तन में नहीं जलाने चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: Astrology Remedies: कपूर के इन उपायों से घर में होगी बरकत, आएगी सुख और समृद्धि
मिट्टी के बर्तन में लौंग-कपूर जलाने से यह तामसिक पूजा के समान माना जाता है जबकि कपूर और लौंग जलाने के लिए पीतल के बर्तन का इस्तेमाल सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इससे घर में सकारात्मकता आती है।
अगर आप भी अपने घर पर लौंग और कपूर जलाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान लें कि किस बर्तन मं लौंग और कपूर जलाना चाहिए और क्या हैं उसके लाभ एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shuttertsock, pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।